पाकिस्तान में गूगल सर्च लिस्ट में टॉप पर है ये भारतीय, जानिए क्यों?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 21, 2024, 05:52 PM IST
पाकिस्तान में गूगल सर्च लिस्ट में टॉप पर है ये भारतीय, जानिए क्यों?

सार

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 2024 में पाकिस्तान की गूगल सर्च लिस्ट में टॉप पर हैं। जानिए क्यों हैं वह इतने पॉपुलर।

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी न केवल भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बेहद पॉपुलर हैं। गूगल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यक्तियों में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ से लेकर उनके बेटे की शादी तक, पाकिस्तान के लोगों ने उनसे जुड़ी कई चीजें गूगल पर खंगाली।

क्या-क्या सर्च किया गया?

पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों जैसे खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, पंजाब और इस्लामाबाद के लोग मुकेश अंबानी और उनके परिवार से जुड़ी कई चीजें सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। उसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ, अंबानी का घर, बेटे की शादी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की शादी से जुड़े समारोह और खर्च शामिल है।

भारत से जुड़े अन्य सर्च

पाकिस्तान में सिर्फ मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि भारत से जुड़े कई और विषय भी चर्चा में रहे। हीरामंडी, 12वीं फेल, एनिमल, स्त्री 2, और मिर्जापुर जैसे शो पाकिस्तानियों के बीच बेहद पॉपुलर रहे। रियलिटी शो बिग बॉस ने भी पाकिस्तानियों का खासा ध्यान खींचा। चूंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और मुकेश अंबानी के व्यापारिक साम्राज्य का प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किया जाता है। अंबानी परिवार की भव्य शादियां और उनका शानदार रहन-सहन लोगों को अट्रैक्ट करता है। भारत के प्रमुख व्यक्ति और उनके अचीवमेंट हमेशा पाकिस्तान के लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। 

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.7 बिलियन डॉलर है। वह इस समय दुनिया के अमीरों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। हाल के महीनों में उनकी संपत्ति में 5.62 बिलियन डॉलर की कमी आई है। मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आर्थिक दबाव का सामना कर रही है। पिछले शुक्रवार को शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई, जिससे उनकी कीमत ₹1206 हो गई। बीते छह महीनों में शेयरों में कुल 17% की गिरावट आई है। वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16.32 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढें-कौन है वो इंडियन साइंटिस्ट? जीता 2024 चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ अवार्ड, दुनिया में बढ़ाया भारत का मान

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!