Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने किया ऐलान, ये हैं 2025 के पद्म पुरस्कार विजेता

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jan 25, 2025, 11:20 PM IST
Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने किया ऐलान, ये हैं 2025 के पद्म पुरस्कार विजेता

सार

पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। 139 विजेताओं में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। जानें पूरी सूची और इनके असाधारण योगदान।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 139 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण, और 113 पद्म श्री शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता शामिल हैं। इन पुरस्कारों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार क्या हैं?

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। ये तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण - असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए। पद्म भूषण - उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए। पद्म श्री - किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। ये सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सोशल वर्क, व्यापार और लोक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण 2025 पाने वाले दिग्गजों की सूची

1. श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
3. श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
4. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
5. एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, केरल)
6. ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
7. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार)

पद्म भूषण 2025 से सम्मानित हस्तियां

ए सूर्य प्रकाश (पत्रकारिता, कर्नाटक)
अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत, साहित्य, दिल्ली)
जतिन गोस्वामी (कला, असम)
जोस चाको पेरियापुरम (चिकित्सा, केरल)
कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व, दिल्ली)
मनोहर जोशी (मरणोपरांत, लोक कार्य, महाराष्ट्र)
नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार, तमिलनाडु)
नंदमुरी बालकृष्ण (कला, आंध्र प्रदेश)
पी. आर. श्रीजेश (खेल, केरल)
पंकज पटेल (व्यापार, गुजरात)
पंकज उधास (मरणोपरांत, कला, महाराष्ट्र)
रामबहादुर राय (साहित्य और पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश)
साध्वी ऋतंभरा (सोशल वर्क, यूपी)
एस अजित कुमार (कला, तमिलनाडु)
शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
शोभना चंद्रकुमार (कला, तमिलनाडु)
सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत, लोक कार्य, बिहार)
विनोद धाम (इंजीनियरिंग, यूएसए)

पद्म श्री 2025: ये हस्तियां लाईं सोसाइटी में बदलाव

डॉ. नीरजा भटला (चिकित्सा):दिल्ली की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्वाइकल कैंसर पर उनके शोध के लिए सम्मान।
भीम सिंह भावेश (समाज सेवा): भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता, मुसहर समुदाय के लिए उल्लेखनीय काम।
पी. दत्ताचनमूर्ति (कला): पुडुचेरी के थाविल वादक, दक्षिण भारतीय संगीत में योगदान।
एल हंगथिंग (खेती): नागालैंड के फल किसान, गैर-देशी फलों की खेती में विशेषज्ञ।
लीबिया लोबो सरदेसाई (स्वतंत्रता सेनानी): 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी, गोवा।
बतूल बेगम (कला): राजस्थान की मशहूर लोक गायिका।सैली होलकर (सामाजिक उद्यम): मध्य प्रदेश की महिला सशक्तिकरण और हस्तशिल्प के लिए।

ये भी पढें-National Girl Child Day 2025: इस प्रदेश ने मनाया 35,489 लड़कियों के जन्म का जश्न, पूरे देश के लिए बन

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!