Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम को लगातार दो ओलंपिक में मेडल, देश का बढ़ाया मान

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 08, 2024, 11:13 PM IST
Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम को लगातार दो ओलंपिक में मेडल, देश का बढ़ाया मान

सार

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई। यह सभी ब्रॉन्ज मेडल हैं।

नयी दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। स्पेन को 2-1 से हराकर यह जीत हासिल की। अब मौजूदा ओलंपिक में भारत के कुल कुल मेडल्स की संख्या 4 हो गई है। सभी मेडल्स ब्रॉन्ज हैं। 

1972 के बाद पहली बार लगातार दो मेडल्स

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह 1972 के बाद पहली बार हुआ है कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं। इसके पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस उपलब्धि के साथ, भारत का ओलंपिक हॉकी इतिहास और भी समृद्ध हो गया है, जिसमें अब कुल 8 गोल्ड, 1 सिल्वर, और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

1980 के बाद मेडल्स के तरस गई थी भारतीय टीम

साल 1960 से 1972 तक भारत हॉकी टीम ने लगातार 4 मेडल हासिल किए थे। 1976 ओलंपिक खेलों में कोई मेडल नहीं मिला। फिर 1980 में मेडल्स का सूखा खत्म हुआ था। पर उसके बाद हॉकी टीम मेडल के लिए तरस गई थी। टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह इतिहास रचा।

खिलाड़ियों को इस अंदाज में पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत को सरपंच पुकारा तो सभी हंस पड़े। उन्होंने पीआर श्रीजेश को रिटायरमेंट लेने पर बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम की मेहनत रंग लाई। मुझे पूरा भरोसा था कि हमारी टीम हॉकी का स्वर्णिम युग फिर वापस लाएगी। 

शूटिंग में मिल चुके हैं तीन ब्रॉन्ज मेडल

इससे पहले तीन ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले थे। मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज जीते, एक 10 मीटर एयर पिस्टल में और दूसरा मिक्स्ड टीम इवेंट में, जिसमें उनके साथ सरबजोत सिंह भी थे। तीसरा ब्रॉन्ज स्वप्निल कुसाले ने मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता।

ये भी पढें-दुनिया में क्यों फेमस है भारत? जानिए 10 अमेजिंग फैक्टस...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!