दुनिया में क्यों फेमस है भारत? जानिए 10 अमेजिंग फैक्टस

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 07, 2024, 09:33 PM ISTUpdated : Aug 07, 2024, 09:37 PM IST
दुनिया में क्यों फेमस है भारत? जानिए 10 अमेजिंग फैक्टस

सार

एक कहावत है कि भारत में हर 100 किलोमीटर पर भाषा से लेकर पानी तक बदल जाता है। हमारी यही विविधता दुनिया को सरप्राइज करती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 अमेजिंग फैक्टस।

नयी दिल्ली। भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों का अपना पहनावा, खान-पान और संस्कृति है। शून्य, बीजगणित, शतरंज और हीरे के खनन का आविष्कार यहीं हुआ। 90,000 तरह के जानवर, 1,200 पक्षियों और 50,000 पौधों की प्रजातिया हैं। इतनी विविधताओं के बाद भी भारत की एकता दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश देती है।  आइए जानते हैं भारत के बारे में 10 अमेजिंग फैक्ट्स।

किसी देश पर नहीं किया हमला

पिछले हजार वर्षों का इतिहास देखा जाए तो भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। 

300,000 से अधिक मस्जिदें

वैसे तो भारत सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र है। दुनिया में हिंदुस्तान के नाम से भी मशहूर है। हिंदू देवी—देवताओं के प्रतीक के रूप में विश्वप्रसिद्ध धर्मस्थल हैं। फिर भी किसी अन्य देश की तुलना में देश में सबसे ज्यादा मस्जिदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में मस्जिदों की संख्या 300,000 से अधिक है।

भारत में 22 क्षेत्रीय भाषाएं

भारत में 22 लैंग्‍वेज को मान्यता दी गई है। उन्हें संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। यह भाषाएं 25 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती हैं। उनमें हिंदी के अलावा प्रमुख तौर पर बंगाली, मराठी, उर्दू, कन्नड़, उड़िया, तेलुगु, तमिल, गुजराती, मलयालम, संस्कृत, बोडो, मैथिली, डोगरी, सिंधी, नेपाली, मणिपुरी आदि भाषाएं शामिल हैं। 

दुनिया में सबसे ज्यादा मतदाता

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की संख्या 64.2 करोड़ थी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, यह संख्या G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना है और EU के 27 देशों के मतदाताओं की संख्या से भी 2.5 गुना ज्यादा है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। 

अंतरिक्ष से दिखता है महाकुंभ 

भारत में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरूआत होगी, जो 45 दिनों तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला होता है। साल 2011 में यहां इतने लोग इकट्ठा हुए थे कि उस भीड़ को अंतरिक्ष से भी देखा गया था। यह मेला खुद पूरी दुनिया को विविधता में एकता का संदेश देता है, क्योंकि इस प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने वाले इस समागम में विभिन्न भाषाई इलाकों के लोग जुटते हैं।

दुनिया में सबसे ज्‍यादा शाकाहारी

भारत में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग रहते हैं। इसकी प्रेरणा उन्हें धर्म से मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, 81 फीसदी लोग मांस खाने से परहेज करते हैं। यहां रहने वाले जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायी भी मांसाहार से दूर रहते हैं। यह लोग वनस्पति आधारित आहार ग्रहण करते हैं। 

देश में 140 से ज्यादा अरबपति

भारत में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी इनकी संख्या 140 से ज्यादा है। फोर्ब्स की सलाना लिस्ट में यह सामने आता रहता है। रिलायंस इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी समेत दिग्‍गज भारतीय बिजनेसमैन दुनिया भर में भारत की साख मजबूत कर रहे हैं।

वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर

काशी के नाम से विश्व​प्रसिद्ध वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। गंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर सदियों से धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए है। इतिहासकारों के शब्दों में कहा जाए तो यह शहर इतिहास और परंपराओं से भी पुराना है।  

डायमंड मैन्यूफैक्चरिंग में आगे

दस्तावेजों के मुताबिक, सदियों पहले से ही दुनिया में हीरे का एकमात्र स्रोत भारत रहा है। ब्राजील में बाद के वर्षों में हीरे पाए गए थे। हीरा खनन और तराशने के काम में अब भी देश की कम्पनियां दुनिया भर में नंबर एक पर हैं। 

सबसे बड़ा मसाला उत्पादक

विश्व बाजार में भारत सबसे बड़ा मसाला उत्पादक देश के रूप में जाना जाता है। दुनिया भर में यूज होने वाले 70 फीसदी से अधिक मसाले भारत में उगाए जाते हैं। उनमें लौंग, इलायची, हल्दी, जायफल, दालचीनी आदि प्रमुख हैं।

ये भी पढें-नीरज चोपड़ा: पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार एंट्री, पहले थ्रो में ही पहुंचे फाइनल, The Olympic Games ने क...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!