महामारी में की मदद, अब PM मोदी को इस देश का सबसे बड़ा सम्मान

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 14, 2024, 03:08 PM IST
महामारी में की मदद, अब PM मोदी को इस देश का सबसे बड़ा सम्मान

सार

कोविड-19 महामारी में भारत की सहायता को सम्मान देते हुए कैरेबियाई देश डोमिनिका ने PM नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से नवाजने की घोषणा की है। 

PM Modi Dominica award: कोविड महामारी के दौरान भारत ने बड़ा दिल दिखाया था। कैरेबियाई देश डोमिनिका को उससे काफी मदद मिली। उसी को देखते हुए इस देश ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

भारत ने दुनिया के 150 से अधिक देशों को भेजीं दवाइयां

कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया भर में हेल्थ फेसिलिटी का अभाव था और कई छोटे देशों के पास वैक्सीन की कमी थी, तब भारत ने अपने 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के तहत दुनियाभर के 150 से अधिक देशों को आवश्यक दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई। इसमें डोमिनिका भी शामिल था, जिसे भारत ने फरवरी 2021 में एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन भेजी थीं। अब डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने इस मदद के लिए आभार जताते हुए इसे "भारत का उदार उपहार" करार दिया है।

'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' किसे दिया जाता है?

डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास, समृद्धि और जनहित में अत्यधिक योगदान दिया हो। इस वर्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, जलवायु लचीलापन और सतत विकास की साझेदारी को और मजबूत बनाएगा। 

सहयोग का प्रतीक है यह पुरस्कार

डोमिनिका के प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार पीएम मोदी की उस एकजुटता को दर्शाता है जो उन्होंने विशेषकर वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान दिखाई। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के उस सहयोग का प्रतीक है, जो उन्होंने डोमिनिका और अन्य कैरेबियाई देशों के प्रति प्रदर्शित किया।

भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में दिया जाएगा पुरस्कार

पीएम मोदी को यह पुरस्कार भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा, जो 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भारत और कैरेबियाई देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और साझेदारी को गहरा करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन इस बात का प्रतीक होगा कि भारत न केवल एक विशाल लोकतांत्रिक देश है, बल्कि वह दुनिया के किसी भी कोने में अपने मित्र देशों की आवश्यकताओं के प्रति हमेशा तत्पर रहता है।

ये भी पढें-DRDO : पहली बार लॉन्ग रेंज क्रूज मिसाइल का धमाकेदार टेस्ट, पाकिस्तान में खलबली

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!