क्या भारत की GDP का ग्रोथ रेट तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड? FY2024-25 में मिली बड़ी छलांग, वर्ल्ड बैंक का है ये अनुमान

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 03, 2024, 08:57 PM ISTUpdated : Sep 04, 2024, 11:42 PM IST
क्या भारत की GDP का ग्रोथ रेट तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड? FY2024-25 में मिली बड़ी छलांग, वर्ल्ड बैंक का है ये अनुमान

सार

FY2024-25 में भारत की GDP ग्रोथ को लेकर वर्ल्ड बैंक का ताजा अनुमान। जानिए कैसे भारत की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि के साथ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगी।

नई दिल्ली: इंडियन इकोनॉमी के लिए FY2024-25 (वित्तीय वर्ष 2024-25) एक ऐतिहासिक ग्रोथ वाला साल साबित हो सकता है। विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती मांग और एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर में हो रहे सुधार के कारण, भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह विकास दर भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बनाए रखेगा।

इकोनॉमी में एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर का अहम योगदान

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा ग्‍लोबल चैलेंज के बावजूद भारत की विकास दर स्थिर और मजबूत बनी हुई है। इसमें कृषि क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती निजी खपत को प्रमुख कारण बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि में सुधार से इंडस्‍ट्री सेक्‍टर में आई मामूली कमी को कुछ हद तक बैलेंस किया जा सकेगा, वहीं सर्विस सेक्‍टर भी मजबूती से खड़ा रहेगा।

FY2025 में 7 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान

विश्व बैंक ने भारत विकास अपडेट में यह भी कहा है कि दक्षिण एशिया की वृद्धि दर में भारत की बड़ी भूमिका होगी और FY2025 में 7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर बनी रह सकती है। यह विकास दर भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। 

वर्ल्ड बैंक ने जून महीने में लगाया था ये अनुमान

इससे पहले, विश्व बैंक ने जून में कहा था कि भारत चालू वित्त वर्ष और अगले तीन वर्षों में 6.7 फीसदी की स्थिर वृद्धि दर बनाए रखेगा, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा । वैश्विक अर्थव्यवस्था के विपरीत इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ दर काफी अधिक रहने की संभावना है।

मूडीज का क्या है अनुमान?

मूडीज रेटिंग्स ने भी हाल ही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि को लेकर अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। अब मूडीज का अनुमान है कि भारत की GDP 2024 में 7.2% और 2025 में 6.6% की दर से बढ़ेगी। इससे पहले मूडीज ने 2024 के लिए 6.8% और 2025 के लिए 6.4% की वृद्धि का अनुमान लगाया था। मूडीज ने कहा कि यदि निजी उपभोग की गति बढ़ती है, तो यह विकास दर और भी अधिक हो सकती है।

ये भी पढें-अमेरिका-चीन को पछाड़ा, भारत बना ऑनलाइन पेमेंट का बादशाह

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!