mynation_hindi

धोनी ने टैक्स भरने के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड, भरा बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा 12.17 करोड़ का टैक्स

Published : Jul 24, 2018, 12:46 PM IST
धोनी ने टैक्स भरने के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड, भरा बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा 12.17 करोड़ का टैक्स

सार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का विजय पताका फहराने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर तो कई रिकॉर्ड बनाए ही मैदान के बाहर भी उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है। ये रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा टैक्स भरने का। 

धोनी ने फाइनेंशियल इयर 2017-18 में 12 करोड़ 17 लाख का टैक्स भरा है।धोनी की तरफ से जमा कराया गया टैक्स बिहार-झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। बिहार-झारखंड के इनकम टैक्स मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों ने धोनी की तरफ से दिए टैक्स की राशि की पुष्टि की है।
इससे पहले 2016-17 के फाइनेंशियल इयर में महेंद्र सिंह धोनी ने 10 करोड़ 93 लाख रुपये टैक्स जमा किया था। धोनी 2013-14 में भी इस इलाके में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे। फोर्ब्स की तरफ से जारी किए जाने वाले सितारो की कमाई की लिस्ट के मुताबिक साल 2015 में कैप्टन कूल की नेट वर्थ करीब 765 करोड़ रुपये था। उस साल धोनी ने करीब 217 करोड़ रुपये कमाए थे। 
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और इंटरनेशनल स्तर पर कप्तानी भी छोड़ दी है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए वनडे और टी20 में ही खेलते हैं। इस साल उनकी कप्तानी में ही चेन्नै सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग जीता था। 
धोनी का सात नंबर से खास लगाव है। उन्होंने 2017 में अपनी कपड़े की ब्रैंड 'सेवन' भी शुरू की थी। अब वह रांची में एक फाइव स्टार होटल बनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से मंजूरी मांगी है। इसके अलावा माही ने 'फिटसेवन' के नाम से देश-विदेश में जिम की एक चेन खोली है।
 

PREV

Latest Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
कुमार संगकारा बोले- सौरव गांगुली को बनना चाहिए ICC चेयरमैन, तो गावस्कर ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए जताई सहमति
कोरोनावायरस के चलते क्या इस साल नहीं हो पाएगा आईपीएल?