mynation_hindi

सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान, शोएब मलिक ने साझा की खुशखबरी

Published : Oct 30, 2018, 11:08 AM IST
सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान, शोएब मलिक ने साझा की खुशखबरी

सार

सानिया के पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके बाद सानिया-शोएब को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के घर नया मेहमान आ गया है। सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। उनके पति और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इसके बाद सानिया-शोएब को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। शोएब मलिक ने फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।

शोएब ने ट्वीट के जरिये खबर साझा करते हुए कहा,  'बताते हुए बहुत उत्साहित हूं: लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।' शोएब मलिक ने ट्वीट के साथ हैशटैग #BabyMirzaMalik का प्रयोग किया है। 

सानिया और शोएब ने वर्ष 2010 में शादी की थी। इस जोड़े ने इसी साल अप्रैल में अपने घर में नए मेहमान के इंतजार की जानकारी दी थी। सानिया कुछ समय से कोर्ट से दूर हैं। लेकिन माना जा रहा है कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए कुछ महीनों बाद कोर्ट में वापसी कर सकती है।  

PREV

Recommended Stories

60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
60 सेकेंड रूल से 'धर्मसंकट' में गेदबाज, यूं बना परेशानी का सबब
India vs England - इंडिया जीती तो मैदान में नाचने लगे  Virat Kohli
India vs England - इंडिया जीती तो मैदान में नाचने लगे Virat Kohli