दिल्ली की सत्ता में बदलाव: कितनी पढ़ी लिखी हैं नई CM आतिशी, जानें संपत्ति और राजनीतिक सफर

By Surya Prakash TripathiFirst Published Sep 17, 2024, 12:50 PM IST
Highlights

आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। जानें उनकी संपत्ति, शिक्षा और प्रोफ़ाइल।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। यह निर्णय आज अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में लिया गया। इस बैठक में केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा की और आतिशी के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पद के लिए रखा। अरविंद केजरीवाल शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने और आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी
आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी, उनके पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। इसके अलावा, ममता बनर्जी के बाद वह देश की दूसरी वर्तमान महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

आतिशी की कुल संपत्ति का डिटेल
आतिशी की संपत्ति का कुल मूल्य 1.41 करोड़ रुपये है, जिसमें किसी प्रकार की देनदारियां शामिल नहीं हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 1,25,12,823 रुपये की संपत्ति है। इसका विस्तृत डिटेल इस प्रकार है:
कैश: 50,000 रुपये (स्वयं) और 15,000 रुपये (पति/पत्नी)।
बैंक और वित्तीय संस्थानों में जमा: 1,00,87,323 रुपये।
NSS और डाक सेविंग: 18,60,500 रुपये।
LIC पॉलिसियां: 5,00,000 रुपये।

आतिशी की शैक्षिक योग्यता
आतिशी की शिक्षा बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की, जहाँ उन्होंने टॉप किया। इसके बाद शेवनिंग स्कॉलरशिप पर उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की। 2006 में रोड्स स्कॉलर के रूप में भी उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

आतिशी का राजनीतिक सफर
आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले, आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाया। वर्तमान में, वह केजरीवाल सरकार में वित्त, योजना, पीडब्ल्यूडी, जल, बिजली, शिक्षा और जनसंपर्क जैसे कई प्रमुख विभागों का प्रभार संभालती हैं। वह दिल्ली कैबिनेट में 11 विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाली एकमात्र महिला मंत्री हैं। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह दिल्ली के विकास में कैसी भूमिका निभाती हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता कैसे सामने आती है।

 


ये भी पढ़ें...
SEBI New circular: अब बोनस शेयर जारी करने के प्रॉसेस को किया गया तेज, जानें कैसे
 

click me!