
नई दिल्ली। हुंडई ने 2024 i20 की CSD कीमत जारी कर दी है, जो एक्स-शोरूम कीमत से काफी कम है। CSD ग्राहकों को फिलहाल 1.57 लाख रुपये की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल।
कहां और किसे मिलेगी हुंडई की इस कार में स्पेशल छूट?
हुंडई (Hyundai) ने देश के जवानों के लिए i20 हैचबैक की CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) कीमतें जारी कर दी हैं। CSD के जरिए कार खरीदने वाले ग्राहकों को आमतौर पर बाजार की तुलना में बेहद कम कीमत में वाहन मिलते हैं। ऐसे में अगर आप सेना में हैं और हुंडई i20 खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है।
हुंडई ने i20 के प्राइज को किया अपडेट
हाल ही में हुंडई ने i20 की कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) कीमतों को अपडेट किया है। CSD कीमतें एक्स-शोरूम कीमतों की तुलना में काफी कम हैं। आइए जानते हैं कि हमारे देश के भारतीय सेना के जवान CSD चैनल से i20 खरीदकर कितनी सेविंग कर सकते हैं।
अगस्त 2024 में हुंडई i20 CSD प्राइज लिस्ट
इन लोगों को मिलेगा स्पेशल बेनीफिट
हुंडई i20 की CSD कीमतें मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में लगभग 1.3 लाख रुपये से 1.57 लाख रुपये तक सस्ती हैं। इसके चलते भारतीय सेना के जवानों को इस डिस्काउंट का लाभ उठाने का शानदार अवसर मिल रहा है। इस ऑफर का लाभ भारत की तीनों सेनाओं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स से जुड़े जवानों को मिल रहा है। यदि आप कैंटीन से हुंडई i20 खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो जल्द ही इस अवसर का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट ऑफरः इस बैंक की FD पर मिल रहा 7.85% ब्याज, जानें बाकी के इंटरेस्ट रेट
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।