IDBI Bank Fixed Deposit Rates 2024 : फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) उन लोगों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो बिना किसी रिस्क के अपनी मेहनत की कमाई को इन्वेस्ट करना चाहते हैं। बैंक भी समय-समय पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाते हैं। प्राइवेट और सरकारी दोनों ही सेक्टर के फाईनेंसियल इंस्टीट्यूशंस कस्टमर्स को लुभाने के लिए अच्छे रिटर्न की पेशकश करते हैं।अपनी सेविंग पर अधिक लाभ कमाने की चाह रखने वालों के लिए आकर्षक ऑप्शन बनते जा रहे हाई कंपटीशन के बीच IDBI बैंक ने अपनी उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए इंटरेस्ट रेट में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। आईए जानते हैं।

IDBI बैंक की FD पर अब कितना मिल रहा ब्याज?
IDBI बैंक ने 2024 के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट में बदलाव किया है, जिससे यह योजना  निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गई है। यदि आप बिना किसी रिस्क के अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो IDBI बैंक की उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करती हैं। बैंक ने विशेष रूप से 444 दिन की FD के लिए इंटरेस्ट रेट को बढ़ाकर 7.85% प्रति वर्ष और 375 दिन की FD के लिए 7.75% प्रति वर्ष कर दिया है। ये बढ़े हुए रेट लिमिटेड टाइम के लिए हैं और ये ऑफर 30 सितंबर 2024 तक उपलब्ध है।

क्या है IDBI बैंक की उत्सव स्कीम?
उत्सव योजना के अंतर्गत IDBI बैंक अन्य FD पर भी आकर्षक इंटरेस्ट रेट दे रहा है, जैसे कि 700 दिन के लिए 7.70% प्रति वर्ष और 300 दिन के लिए 7.55% प्रति वर्ष। इन योजनाओं का लाभ उठाना बहुत ही सरल है। आप IDBI बैंक की वेबसाइट, मोबाइल बैंकिंग ऐप, या नजदीकी ब्रांच में जाकर अपना फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एकाउंट ओपेन कर सकते हैं।आमतौर पर IDBI बैंक 3% से 7.50% तक के इंटरेस्ट रेट देता है, जो निवेश के पीरियड पर निर्भर करता है। सीनियर सिटिजंस को एक्स्ट्रा 0.5%  इंटरेस्ट रेट का लाभ मिलता है, जिससे उनकी सेविंग और भी अधिक बढ़ जाती है।

SBI की अमृत कलश स्कीम से भी ज्यादा मिल रहा ब्याज?
तुलना की दृष्टि से SBI की "400 दिन" अमृत कलश योजना 7.10% की ब्याज दर प्रदान करती है, जिसमें वरिष्ठ नागरिक 7.60% की हाई रेट के पात्र हैं। यह योजना भी 30 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक प्रकार का निवेश है, जहां आप बैंक में एक निश्चित समय के लिए एकमुश्त राशि जमा करते हैं। इस जमा राशि पर बैंक द्वारा एक निर्धारित ब्याज दर प्रदान की जाती है, जो खाता खोलने के समय तय की जाती है। FD धारक अपनी पसंद के अनुसार मंथली, क्वाटर्ली, हॉफ-ईयरली  या वार्षिक आधार पर ब्याज प्राप्त करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसलिए अगर आप अपनी सेविंग पर अधिक लाभ कमाने की सोच रहे हैं, तो IDBI बैंक की ये उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं आपके लिए सही चुनाव हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट ऑफरः Jio का बड़ा धमाका, अब 1 कनेक्शन से जुड़ेंगे 2 TV, मिलेगा 800+ चैनल और 13 OTT का एक्सेस