लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः CISF कांस्टेबल के 1,130 पोस्ट पर वैकेंसी, जानें पात्रता और सेलेक्शन प्रॉसेस

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Aug 25, 2024, 03:09 PM IST
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः CISF कांस्टेबल के 1,130 पोस्ट पर वैकेंसी, जानें पात्रता और सेलेक्शन प्रॉसेस

सार

CISF Constable Recruitment 2024: CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। 1,130 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 सितंबर है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, और आवेदन विवरण जानें।

CISF Constable Recruitment 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,130 पदों को भरना है। रजिर्स्टेशन प्रॉसेस 31 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसकी लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।

CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए क्या है पात्रता मानदंड?
अप्लीकेंट को अप्लाई की लास्ट डेट तक साइंस सब्जेक्ट के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी या समकक्ष योग्यता प्राप्त करनी होगी।

CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 की आयु सीमा
आवेदकों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  कैंडिडेटों की जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2001 और 30 सितंबर 2006 के बीच होनी चाहिए।

CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 की सेलेक्शन प्रॉसेस कैसा होगा?
CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) शामिल हैं। PET/PST पास करने वाले कैंडिडेटों के डाक्यूमेंट की समीक्षा की जाएगी। PET/PST/DV पास करने वालों को रिटेन एग्जाम देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो OMR/कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 नंबर के 100 क्वेश्चन वाला एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा। क्वेश्चन बहुविकल्पीय होंगे। एग्जाम अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगी, जिसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगा।

CISF कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एप्लीकेश फीस
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिक (ESM) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या SBI चालान के माध्यम से SBI ब्रांचेज में कैस किया जा सकता है। अन्य पेमेंट विधियों से पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेटों को ऑफिसियल CISF वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

 


ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट ऑफरः Jio ने लॉन्च किए नए रोमिंग रिचार्ज प्लान, कीमत बस इतनी

 

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?