CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पात्रता, एग्जाम पैटर्न और अप्लाई प्रॉसेस

By Surya Prakash TripathiFirst Published Jul 16, 2024, 4:40 PM IST
Highlights

CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की पूरी जानकारी।

CLAT 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट जो लॉ इंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिसियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 है। एग्जाम इस साल 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले हैं। यह इंट्रेंस एग्जाम 22 NLU और अन्य भाग लेने वाले इंस्टीट्यूशंस द्वारा पेश किए जाने वाले ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

CLAT 2025 के लिए क्या है पात्रता?
ग्रेजुएट कोर्स (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री ) के लिए पात्र कैंडिडेटों को कक्षा 12 में मिनिमम 45 परसेंट नंबर प्राप्त करने होंगे। जबकि SC, ST और PWD कैटेगरी के छात्रों को अपनी कक्षा 12 के एग्जाम में मिनिमम 40 परसेंट नंबर प्राप्त करने होंगे। पोस्टग्रेजुएट (1 वर्षीय LLM डिग्री) के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों को कम से कम 50 परसेंट नंबर के साथ LLB पूरा करना होगा। पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए अप्लाई करने के लिए SC, ST और PWD कैटेगरी के कैंडिडेटों को मिनिमम 45 परसेंट नंबर के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।

CLAT 2025 के लिए एप्लीकेशन फीस कितनी है?
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए एप्लीकेशन फीस 4,000 रुपये होगी। SC, ST और PWD कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए फीस 3,500 रुपये होगी।

CLAT का क्या होगा पेपर पैटर्न?
CLAT एग्जाम में 120 क्वेश्चन होते हैं और यह 2 घंटे तक चलता है। CLAT UG पेपर में इंग्लिश लैंग्वेज, करेंट अफेयर्स ( जनरल नॉलेज सहित), लॉजिकल रिजनिंग, लीगल रिजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं। CLAT PG पेपर में कांस्टीट्यूशनल लॉ और विभिन्न अन्य लॉ एरियॉज, जैसे न्यायशास्त्र, फैमिली लॉ, क्रिमिनल लॉ, प्रॉपर्टी लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, लॉ ऑफ कांट्रैक्ट, टोर्ट, कंपनी लॉ, पब्लिक इंटरनेशनल लॉ,  टैक्स लॉ, इन्वायरमेंटल लॉ और लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ पर क्वेश्चन शामिल हैं।

CLAT 2025 एग्जाम में पार्टिसिपेट करने वाली यूनिवर्सिटीज
CLAT 2025 एग्जाम में पार्टिसिपेट करने वाले विश्वविद्यालयों में NLSIU बेंगलुरु, NALSAR हैदराबाद, NLIU भोपाल, WBNUJS कोलकाता, NLU जोधपुर, HNLU रायपुर, GNLU गांधीनगर, GNLU सिलवासा कैंपस, RMLNLU लखनऊ, RGNUL पंजाब, CNLU पटना, NUALS कोच्चि, NLUO ओडिशा, NUSRL रांची, NLUJA असम, DSNLU विशाखापत्तनम, TNNLU तिरुचिरापल्ली, MNLU मुंबई, MNLU नागपुर, MNLU औरंगाबाद, HPNLU शिमला, DNLU जबलपुर, DBRANLU हरियाणा और NLUT अगरतला शामिल हैं।

 


ये भी पढ़ें...
अब 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी बनवा सकेंगे बर्थ सार्टिफिकेट, इस स्टेट ने बदले एज लिमिट रूल

click me!