
FD Interest Rate August 2024: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगस्त 2024 में मीटिंग हुई। उसके बाद कई बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में परिवर्तन हुआ है। लोगों में एफडी में इंवेस्टमेंट के प्रति रूझान बढ़े। इसलिए कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। आइए जानें कि किस बैंक में आपको एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
स्माल बैंकों के FD Interest Rate
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी पर ब्याज दरें 7.85% से 9% तक, नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.25% से 9%, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.85% से 8.65%, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% से 8.50% तक ब्याज दे रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% से 8.50% और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% से 8% तक ब्याज दे रहा है। ध्यान देने की बात यह है कि यह ब्याज दरें 1 से 5 साल की अवधि तक की एफडी के लिए हैं।
प्राइवेट बैंकों की एफडी ब्याज दरें क्या?
यस बैंक 18 महीने के एफडी पर 7.25% से 8%, डीसीबी बैंक 19 से 20 महीने की अवधि के लिए 7.10% से 8.05%, एसबीएम बैंक इंडिया 3 साल 2 दिन तक के लिए 7.05% से 8.25% ब्याज दे रहा है। इंडसइंड बैंक 1 से 2 साल के लिए 7.25% से 7.75%, करूर वैश्य बैंक विशेष डिपॉजिट पर 760 दिन की अवधि के लिए 7% और 7.60% और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक 400 दिन के लिए 6.50% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है।
सरकारी बैंकों की एफडी पर ब्याज दरें कितनी?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.50% से 7.40%, भारतीय स्टेट बैंक 6.50% से 7.25%, पंजाब एंड सिंध बैंक 6% से 7.30%, पंजाब नेशनल बैंक 6.50% से 7.25%, इंडियन ओवरसीज बैंक, 6.50% से 7.30% और बैंक ऑफ बड़ौदा6.50% से 7.25% तक ब्याज दे रहे हैं। यहां भी ध्यान देने की बात यह है कि यह एफडी पर यह ब्याज दरें 1 से 5 साल की अवधि के लिए दी जा रही हैं।
विदेशी बैंकों की एफडी ब्याज दरें क्या हैं?
डॉयचे बैंक 1 से 3 साल की अवधि के लिए 7% से 8% और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 6.75% से 7.50% तक ब्याज दे रहे हैं। एचएसबीसी बैंक 601 से 699 दिनों के लिए एफडी पर 4% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है।
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।