
Gold Rate Today: 4 मार्च 2025 को सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही। चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
डॉलर मजबूत, सोने की कीमत पर दबाव
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के दाम (4 मार्च 2025)
यह भी पढ़ें... BOI Apprentice Recruitment 2025: 400 पोस्ट, लिमिटेड टाइम, जल्द करें अप्लाई वरना चूक जाएंगे! अप्लाई प्रॉसेस
चांदी के दाम स्थिर
आज 4 मार्च 2025 को चांदी का भाव 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। चांदी के रेट में स्थिरता देखी जा रही है, जबकि सोने के रेट में लगातार गिरावट का दौर जारी है।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
सोने की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव, सरकारी टैक्स, मांग और आपूर्ति के आधार पर निर्धारित होती हैं। भारत में शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे दाम प्रभावित होते हैं। हांलाकि कुछ लोगों का कहना है कि इस सीजन में गोल्ड का रेट बढ़ना चाहिए कम से कम भारत में तो क्योकि इस समय शादी ब्याह का सीजन चल रहा है।
क्या सोने की कीमत आगे बढ़ेगी या गिरेगी?
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा रुझानों पर नजर बनाए रखें और सही समय पर निवेश करें वर्ना जल्दबाजी में नुकसान उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें... महिलाओं के लिए Good News! इस दिन से हर महीने मिलेंगे ₹2500! जानिए कौन ले सकता है लाभ
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।