mynation_hindi

महिलाओं के लिए Good News! इस दिन से हर महीने मिलेंगे ₹2500! जानिए कौन ले सकता है लाभ

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 03, 2025, 03:39 PM IST
महिलाओं के लिए Good News! इस दिन से हर महीने मिलेंगे ₹2500! जानिए कौन ले सकता है लाभ

सार

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च से पंजीकरण शुरू! आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल।

 

Mahila Samriddhi Yojana Registration:  दिल्ली में महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana 2025) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस इंटरनेशनल वूमेंस डे (International Women's Day 2025) 8 मार्च 2025 से शुरू होगा। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।

महिला समृद्धि योजना 2025 की प्रमुख बातें 

  • हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता
  • 8 मार्च 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग की महिलाओं को मिलेगा लाभ
  • राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mahila.samriddhi.delhi.gov.in
  •  रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक डिटेल और बैंक खाता जानकारी भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • एप्लीकेशन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें... क्या आप जानती हैं? शादीशुदा महिलाओं के ये 5 चौंकाने वाले कानूनी अधिकार

ऑफलाइन अप्लाई प्रॉसेस 
दिल्ली के सभी सरकारी केंद्रों पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध होंगे। इच्छुक महिलाएं अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आय प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • दिल्ली की निवासी महिलाएं
  • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग से संबंधित
  • 18 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं
  • बैंक एकाउंट होना अनिवार्य

महिला समृद्धि योजना पर विपक्ष का हमला!
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि "8 मार्च तक हर महिला के खाते में ₹2500 आने चाहिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।" मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पिछली सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली छोड़ दिया है, फिर भी हम सभी वादे पूरे करेंगे!"

भाजपा का वादा: हर महिला तक पहुंचेगा लाभ!
भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी अपने सभी वादों को पूरा करेगी।  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और अब वह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लेकर आई है। महिला समृद्धि योजना दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। 8 मार्च से पंजीकरण शुरू हो रहा है, इसलिए इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द आवेदन करें।

यह भी पढ़ें... International Women's Day 2025: ये न्यू लांच सरकारी नई स्कीमें बदल देंगी महिलाओं का फ्यूचर!

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विश्वस्य वृत्तांत: 15 वर्षों से संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का अद्वितीय प्रयास
IMAX Surat Launch: राजहंस सिनेमा ने रचा इतिहास, सूरत को मिला भारत का सबसे बड़ा आईमैक्स मल्टीप्लेक्स