फरवरी 2025 में सस्ता हुआ होम लोन, जानें किन- किन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें?

Home Loan Interest Rate: RBI ने 7 फरवरी 2025 को रेपो दर में 0.25% की कटौती की, जिससे होम लोन सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई। जानिए किन बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की।

home-loan-interest-rate-rbi-repo-rate-cut-february-2025-bank-loan-rate-reduction

Home Loan Interest Rate: RBI द्वारा रेपो दर घटाने के बाद बैंकों ने होम लोन पर ब्याज घटाना शुरू कर दिया है। अब देश के 6 बड़े बैंकों ने होम लोन पर ब्याज घटा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी 2025 को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो दर में 25 आधार अंकों यानी 0.25% की कटौती की। इससे यह 6.25% पर आ गई। पिछले 2 सालों में यह दर स्थिर थी। अब इसे कम कर दिया गया है। इसके बाद से ही ज्यादातर होम लोन खरीदार उम्मीद कर रहे हैं कि बैंक होम लोन की दरें घटाएंगे। RBI के इस फैसले के बाद देश के 6 बैंकों ने होम लोन पर ब्याज घटा दिया है। केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने भी अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25% की कटौती की है।

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) क्या है?
रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट वह दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को पैसे उधार देते हैं। यह दर सीधे RBI के रेपो रेट से जुड़ी होती है। अक्टूबर 2019 में RBI ने एक सर्कुलर जारी कर बैंकों को अपने रिटेल लोन को एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (E-BLR) से जोड़ने का निर्देश दिया था। इससे ज्यादातर बैंकों के लिए रेपो रेट मुख्य बेंचमार्क बन गया है। RLLR से जुड़े होम लोन चुनने वाले ग्राहकों की ब्याज दरें RBI के रेपो रेट में बदलाव के हिसाब से बढ़ती या घटती हैं। ज्यादातर ग्राहक फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन लेते हैं, जो RLLR से जुड़े होते हैं। अब ग्राहकों के पास या तो अपनी EMI कम करने या लोन की अवधि कम करने का विकल्प है।

यह भी पढ़ें...20 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों को झटका! जानें नई रजिस्ट्रेशन फीस

 इन 6 बैंकों ने लोन पर ब्याज दरें घटाईं

1. केनरा बैंक
केनरा बैंक ने अपने RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह नई दर 12 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगी और उन खातों पर लागू होगी जो 12 फरवरी, 2025 को या उसके बाद खोले गए हैं। या RLLR सिस्टम में 3 साल पूरे कर चुके हैं।
2. बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को संशोधित कर 8.90% कर दिया है, जो 10 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगा।
3. बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया ने अपने RLLR को 9.35% से घटाकर 9.10% कर दिया है। यह दर 7 फरवरी, 2025 से लागू हो गई है।
4. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 11 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगी।
5. इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपने RLLR में 25 आधार अंकों की कटौती की है, जिससे यह 9.35% से घटकर 9.10% हो गया है। यह बदलाव 11 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगा।
6. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
PNB ने भी अपने RLLR को 9.25% से घटाकर 9.00% कर दिया है। यह दर 10 फरवरी, 2025 से प्रभावी होगी।

होम लोन ग्राहकों पर क्या असर होगा?
RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों के RLLR में कटौती से होम लोन ग्राहकों को राहत मिलेगी। इससे नए होम लोन सस्ते होंगे और मौजूदा ग्राहकों की EMI कम हो सकती है। ग्राहक चाहें तो अपनी EMI कम कर सकते हैं या अपने लोन की अवधि घटाकर ब्याज बचा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें...TDS Status: घर बैठे PAN कार्ड से चेक करें TDS स्टेटस, अपनाएं ये आसान Steps

 

vuukle one pixel image
click me!