ICICI क्रेडिट कार्ड चार्ज में बड़ा बदलाव, जानिए नई फीस की पूरी डिटेल्स

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 15, 2024, 08:14 PM IST
ICICI क्रेडिट कार्ड चार्ज में बड़ा बदलाव, जानिए नई फीस की पूरी डिटेल्स

सार

ICICI बैंक ने क्रेडिट कार्ड शुल्क में बड़े बदलाव किए हैं। जानें फाइनेंस चार्ज, लेट पेमेंट फीस, यूटिलिटी और फ्यूल पेमेंट जैसे नए शुल्क की डिटेल्स और समय पर भुगतान की अहमियत।

Credit Card Charges: भारत के प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI ने अपने क्रेडिट कार्ड शुल्क में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। अगर आप भी ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो आपको इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। बैंक ने फाइनेंस चार्ज, लेट पेमेंट फीस, यूटिलिटी बिल पेमेंट, एजुकेशन पेमेंट और फ्यूल पेमेंट जैसे शुल्कों में परिवर्तन किया है। आइए उन चेंजेज के बारे में जानते हैं।

फाइनेंस चार्ज में क्या बदलाव

क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि के लिए फाइनेंस चार्ज की नई दरें।
बकाया राशि पर ब्याज की मासिक दर अब 3.5% प्रति माह और वार्षिक दर 45% प्रति वर्ष।
कैश एडवांस पर ब्याज की मासिक दर 3.75% प्रति माह और सालाना दर 45% प्रति वर्ष।
मतलब समय पर क्रेडिट कार्ड का बकाया पेमेंट न करने पर अधिक धनराशि का पेमेंट करना होगा।

लेट पेमेंट फीस में क्या बदलाव?

बकाया राशि के अनुसार फीस अलग-अलग होगी। 
समय से भुगतान करने पर बैंक लेट फीस लगाते हैं। 
₹0 - ₹100 की पेमेंट पर कोई लेट फीस नहीं। 
₹101 - ₹500 के बकाया धनराशि पर ₹100 लेट फीस।
₹501 - ₹1,000 पर ₹500 लेट फीस।
₹1,001 - ₹5,000    पर ₹600 लेट फीस।
₹5,001 - ₹10,000 पर ₹750।
₹10,001 - ₹25,000 पर ₹900।
₹25,001 - ₹50,000 पर ₹1,100।
₹50,000 और उससे अधिक के बकाया पेमेंट पर ₹1,300 लेट फीस देनी होगी।

एजुकेशनल और यूटिलिटी पेमेंट पर फीस

एजुकेशनल पेमेंट के तहत डायरेक्ट पेमेंट (एजुकेशनल संस्थानों को) पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पर यदि आप थर्ड-पार्टी ऐप से पेमेंट करते हैं तो लेनदेन की कुल राशि का 1% चार्ज लगेगा। यूटिलिटी बिल पेमेंट यदि ₹50,000 से अधिक का होगा तो  लेनदेन की कुल राशि का 1% चार्ज लगेगा।

फ्यूल पेमेंट पर कितना पैसा लगेगा?

₹10,000 से अधिक की फ्यूल पेमेंट करने पर लेनदेन की कुल राशि का 1% चार्ज लिया जाएगा। यह बदलाव उन लोगों को प्रभावित करेगा, जो बड़े पैमाने पर फ्यूल पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करते हैं।

ये भी पढें-सिर्फ SIP से कैसे बनें करोड़पति? समझें 40x20x50 फॉर्मूला की ताकत

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?