
Income Tax Refund: फाईनेंसियल 2024 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR Filing 2024) दाखिल करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसे में कई लोग जिन्होंने ड्यू टैक्स से ज्यादा टैक्स चुकाया है, वे अपना रिफंड पाने के लिए ITR दाखिल कर रहे हैं। जब ज्यादा टैक्स चुकाया जाता है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक्स्ट्रा टैक्स की रकम लौटा देता है और इसे रिफंड कहते हैं। हालांकि आपको इनकम टैक्स रिफंड (Income Tax Return Status) तभी मिलेगा, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपका ITR प्रोसेस करेगा।
ITR रिटर्न रिफंड पाने के लिए ये करें?
अगर आपने तय लिमिट के अंदर रिटर्न (ITR) दाखिल कर दिया है, तो रिफंड का पैसा जल्द ही आपके बैंक अकाउंट में आने की उम्मीद है। आजकल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिफंड को जल्दी प्रोसेस करता है। रिफंड आपके बैंक अकाउंट में आता है, इसलिए ITR फाइल करते समय आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दोबारा चेक कर लेना चाहिए।
इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस को कैसे ट्रैक करें?
ITR फाइल करने की जान ले डेट और फटाफट कर ले अप्लाई
ध्यान रहे कि वित्त वर्ष 2024 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2024 है। यानी आपको जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। ITR दाखिल करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सभी जानकारी सही है, अन्यथा आपका रिफंड भी रद्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः IBPS क्लर्क एग्जाम 2024 के लिए आज है लास्ट डेट, जानें अन्य इंपॉटेंट डेट और प्रॉसेस
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।