OMG: हफ्ते भर में 7269 रुपये गिरा सोना, जानें देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jul 28, 2024, 01:33 PM IST
OMG: हफ्ते भर में 7269 रुपये गिरा सोना, जानें देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

सार

सोने में निवेश या ज्वैलरी खरीदने से पहले जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट प्राइस। दिल्ली, पटना, इंदौर, फरीदाबाद, कानपुर और लखनऊ में सोने के रेट की जानकारी। सोने की शुद्धता और कैरेट की समझ।

Investment in Gold: अगर आप सोने में इनवेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं या अपने लिए सोने की ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं, तो आपको खरीदारी से पहले आपकी जरूरत वाली सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां मिल सकती है। देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के लेटेस्ट प्राइसेज देखें और एक समझदारी वाला फैसला करने के लिए इनकी तुलना करें। देश में आज गोल्ड का रेट 24 कैरेट के लिए 68,130 रुपये और 22 कैरेट के लिए 62,410 रुपये है। सभी दामों को आज अपडेट किया गया है और ये इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार हैं।

कब से घटने लगे देश में सोने के दाम?
बजट की घोषणा के बाद दिल्ली-NCR समेत देश के सभी बड़े शहरों में सोने के रेट में गिरावट देखी जा सकती है। सेंट्रल गर्वनमेंट ने गोल्ड के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। इसके बाद 6 दिन में गोल्ड के रेट में करीब 7269 रुपये की गिरावट आ चुकी है। अगर आप भी गोल्ड खरीदने बाजार जा रहे हैं तो उससे पहले सोने का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। कहीं अनजाने में आपको नुकसान न उठाना पड़ जाए।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के क्या हैं रेट?
यहां हम आपको कुछ शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट बता रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, पटना, इंदौर, फरीदाबाद, कानपुर और लखनऊ में सोने का रेट क्या है। रेट जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि 1 तोला सोना 10 ग्राम के बराबर होता है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का 1 तोला 64200 रुपये है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 67410 रुपये है। फरीदाबाद में आपको 22-24 कैरेट गोल्ड दिल्ली के ही रेट पर मिलेगा। पटना में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 64900 रुपये है। यहां 24 कैरेट गोल्ड 68150 रुपये में मिल रहा है। कानपुर और लखनऊ में भी सोने का रेट दिल्ली जैसा ही है। इंदौर में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64100 रुपये है। यहां 24 कैरेट सोने का रेट 6731 रुपये है।

कैरेट क्या होता है?
कैरेट एक ऐसी इकाई है जो किसी आभूषण के वेट या सोने की शुद्धता को दर्शाती है। कैरेट से पता चलता है कि उस धातु में कोई दूसरी धातु कितनी मात्रा में मिली हुई है। जैसे 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें कोई दूसरी धातु नहीं मिली होती है। हालांकि प्योर गोल्ड बहुत जल्दी टूट जाता है, इसलिए इसे थोड़ा मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। इसलिए, ज़्यादातर सोने के आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं।

 


ये भी पढ़ें...
इंडियन नेवी INCET 2023 का रिजल्ट घोषित, 910 पदों के लिए कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट करें चेक

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?