लेटेस्ट सरकारी नौकरियां: ITBP में 819 कांस्टेबलों की भर्ती, जाने अप्लाई प्रॉसेस से लेकर रिजर्वेशन डिटेल तक

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Sep 02, 2024, 11:39 AM IST
लेटेस्ट सरकारी नौकरियां: ITBP में 819 कांस्टेबलों की भर्ती, जाने अप्लाई प्रॉसेस से लेकर रिजर्वेशन डिटेल तक

सार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 819 पदों के लिए आवेदन 1 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया जानें।

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) आज से कांस्टेबल पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर रहा है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर कुल 819 पदों को भरना है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2024 है। इस डेट तक कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP भर्ती में अप्लाई करने के लिए फॉलों करें ये 7 स्टेप

  • 1. ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर "ITBP कांस्टेबल भर्ती 2024" लिंक चुनें।
  • 3. नया पेज खुलने पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • 4. विवरण सबमिट करें और अपने खाते में लॉग इन करें।
  • 5. आवेदन पत्र पूरा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • 6. फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • 7. फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

ITBP में सेलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
ITBP में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेटों को पे मैट्रिक्स में लेवल-3 के अनुसार 21,700-69,100 रुपये (7वें CPC के अनुसार) का पेमेंट किया जाएगा।

ITBP में रिजर्वेशन की क्या है व्यवस्था?

  • 1. अनरिजर्व कैटेगरी: 458
  • 2. अनुसूचित जाति: 48
  • 3. अनुसूचित जनजाति: 70
  • 4. अन्य पिछड़ा वर्ग: 162
  • 5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 81

ITBP में भर्ती के लिए क्या है पात्रता मानदंड?
ITBP भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ITBP भर्ती के लिए क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) या समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल है। चिकित्सा परीक्षा CAPFs और ARs में GOs और NGOs के लिए भर्ती चिकित्सा परीक्षा के समान दिशानिर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों की फिटनेस का आकलन करेगी।


 
ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः इस बैंक में 500 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, जानें अप्लाई प्रॉसेस और अन्य डिटेल

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?