Good News: JEE एडवांस्ड 2024 के एडमिट कार्ड जारी- देंखे कब और कितनी पाली में होगी परीक्षा

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 17, 2024, 5:57 PM IST
Highlights

JEE Advanced 2024 Admit Cards:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने 17 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। परीक्षा के लिए पात्र कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए JEE एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

JEE Advanced 2024 Admit Cards:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने 17 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। परीक्षा के लिए पात्र कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए JEE एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। 

JEE Advanced 2024 Admit Cards: कब तक प्राप्त कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

  • JEE एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड 26 मई को दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • JEE एडवांस्ड 2024 एग्जाम 26 मई 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • JEE एडवांस्ड 2024 एग्जाम की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • JEE एडवांस्ड 2024 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • JEE एडवांस्ड 2024 के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, JEE (एडवांस्ड) 2024 के लिए रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, एड्रेस और कैटेगरी लिखी होगी।

JEE Advanced 2024: कब जारी होगी प्रोविजनल आंसर की?

  • कैंडिडेट्स फीडबैक की कापी 31 मई 2024 से JEE एडवांस्ड 2024 वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • प्रोविजनल आंसर 2 जून 2024 को जारी की जाएगी।
  • कैंडिडेटों के पास प्रोविजिनल आंसर की पर अपना फीडबैक और कमेंट्स प्रस्तुत करने के लिए 2-3 जून 2024 तक का समय होगा।
  • लास्ट रिजल्ट 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।

JEE Advanced 2024: किस मोड में होगी परीक्षा?

  • JEE एडवांस्ड 2024 एग्जाम  केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • क्वेश्चन पेपर में दो पेपर होंगे, दोनों पेपर 3-3 घंटे के होंगे और अनिवार्य होंगे।
  • दोनों क्वेश्चन पेपर में 3 अलग-अलग सेक्शन होंगे, यानी फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ।

JEE Advanced 2024: कौन कराता है एग्जाम?
JEE एडवांस्ड का आयोजन IIT में ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। जिससे इंजीनियरिंग, साइंस या वास्तुकला में ग्रजुएट, इंटीग्रेटेड मास्टर्स, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट डबल डिग्री प्राप्त होती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास JEE एडवांस्ड 2024 का आयोजन करने वाला संस्थान है।


ये भी पढ़ें...
JEE एडवांस्ड 2024 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी-देखें एग्जाम शेड्यूल समेत पूरा डिटेल


 

click me!