IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास आज यानि 17 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एग्जाम के लिए पात्र कैंडिडेट JEE एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल इंटर करने होंगे।

JEE Advanced 2024: कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?

  • कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड 26 मई को दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं।
  • JEE Advanced 2024 एग्जाम 26 मई 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
  • पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी।
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, JEE Advanced 2024 के लिए रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और कैटेगरी होगी। 

JEE Advanced 2024: 31 मई तक मिलेंगे कैंडिडेट फीडबैक
कैंडिडेटों की फीडबैक की प्रति 31 मई, 2024 से JEE Advanced 2024 वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर की 2 जून 2024 को जारी की जाएगी। कैंडिडेटों के पास प्रोविजनल आंसर की पर अपनी फीडबैक और कमेंट्स देने के लिए 2-3 जून, 2024 तक का समय होगा। लास्ट रिजल्ट 9 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

JEE Advanced 2024: कंप्यूमटर मोड में होगा एग्जाम
JEE Advanced 2024 एग्जाम केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 3-3 घंटे के होंगे। दोनों पेपर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन अलग-अलग सेक्शन होंगे, यानि फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ।

JEE Advanced 2024: IIT मद्रास कराता है एग्जाम
JEE Advanced 2024 IIT में ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिससे इंजीनियरिंग, साइंस या वास्तुकला में ग्रेजुएट, एंटीग्रेटेड मास्टर्स, ग्रेजुएट-मास्टर डबल डिग्री प्राप्त होती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास जेईई एडवांस्ड 2024 का आयोजन संस्थान है।


ये भी पढ़ें...
FMGE 2024: फॉरेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक कैंडिडेटों के लिए सुनहरा मौका- जल्दी करें अप्लाई