
JSSC Field Worker Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा 2024 (JFWCE) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। भर्ती अभियान का लक्ष्य 510 वैकेंसी को भरना है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट JSSC की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर कंपटेटिव एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 31 अगस्त 2024 तक इच्छुक कैंडिडेट एप्लीकेशन जमा किए जा सकते हैं।
JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए के लिए कब तक पेमेंट कर सकते हैं फीस?
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम फीस शुल्क का पेमेंट करने, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फार्म का प्रिंट लेने के लिए लिंक 4 सितंबर की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगा। कैंडिडेटों को 6 से 8 सितंबर की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म में अपना नाम, जन्म तिथि और ईमेल ID अपडेट करना होगा। मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी इनकरेक्ट इंट्री को रिवाईज्ड करने के लिए फिर से एक लिंक प्रदान किया जाएगा।
JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024 में अप्लाई करने के लिए फाॅलों करें ये स्टेप
क्या होगा एग्जाम का पैटर्न?
परीक्षा एक स्टेप (मेन एग्जाम) में आयोजित की जाएगी। सभी क्वेश्चन मल्टिप्लाई च्वाईस आंसरों के साथ ऑब्जेक्टिव होंगे। प्रत्येक सही आंसर के लिए 3 नंबर दिए जाएंगे और प्रत्येक रांग आंसर के लिए 1 नंबर काटा जाएगा। लैंग्वेज सब्जेक्ट्स को छोड़कर अन्य विषयों के क्वेश्चन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
मेन एग्जाम में कितने पेपर होंगे?
JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए एग्जाम में 3 पेपर होंगे। जो तीन शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक पेपर 2 घंटे का होगा।
ये भी पढ़ें...
ITR Filing 2024: 31 जुलाई की डेडलाइन के बाद भी रिफंड क्लेम कैसे करें? ये है 3 बेस्ट रूल
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।