mynation_hindi

लोकसभा चुनाव 2024: UP का ये कैंडिडेट है गरीबी के शीर्ष पर- कुल संपत्ति 0- कईयों का समर्थक तर कर रहे गला

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 18, 2024, 04:56 PM ISTUpdated : May 18, 2024, 06:53 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024: UP का ये कैंडिडेट है गरीबी के शीर्ष पर- कुल संपत्ति 0- कईयों का समर्थक तर कर रहे गला

सार

Lok Sabha Election 2024: किसी भी चुनाव में अमूमन लखपति और करोड़पति प्रत्याशियों की खूब चर्चा होती है। सबसे ज्यादा संपत्ति का मालिक कौन है? इसको लेकर खूब खबरे भी आती हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के ऐसे 18 कैंडिडेटों के नाम जो अमीरी नहीं गरीबी में शीर्ष पर हैं।

Lok Sabha Election 2024: किसी भी चुनाव में अमूमन लखपति और करोड़पति प्रत्याशियों की खूब चर्चा होती है। सबसे ज्यादा संपत्ति का मालिक कौन है? इसको लेकर खूब खबरे भी आती हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के ऐसे 18 कैंडिडेटों के नाम जो अमीरी नहीं गरीबी में शीर्ष पर हैं। इनमें से तो कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिनके पास चाय नाश्ते तक का इंतजाम नहीं है, फिर भी वह चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: 6 चरणों का हो चुका है नाॅमिनेशन
लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक 4 चरण का मतदान हो चुका है। 6 चरण तक के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन छह चरणों में गरीब प्रत्याशियों की सूची में 0 से लेकर  4 लाख रुपये तक की हैसियत वाले कैंडिडेट हैं। छह चरणों के 18 सबसे गरीब कैंडिडेटों की अगर कुल संपत्ति जोड़ी जाए तो वो 10 लाख 18 हजार 326 रुपये होती हैं। मतलब प्रत्येक प्रत्याशी 56,573 रुपये की संपत्ति का औसतन मालिक है।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. अंकुर कुमार निर्दलीय कैंडिडेट मुजफ्फरनगर सीट। कुल संपत्ति 1 लाख रुपए।
  2. संजीव कुमार निर्दल प्रत्याशी नगीना से- कुल संपत्ति 1.64 लाख रुपए की।
  3. नंद किशोर आपकी अपनी पार्टी(AAP)- कुल संपत्ति 4.21 लाख रुपए की।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. निर्दल प्रत्याशी प्रवेशानंद लोकसभा सीट मथुरा। चल-अचल कुल संपत्ति 6000 रुपए की।
  2. निर्दल प्रत्याशी अवधेश कुमार गाजियाबाद सीट। चल-अचल कुल संपत्ति 24,923 रुपये की।
  3. राइट टू रिकाल पार्टी प्रत्याशी पूनम सक्सेना गाजियाबाद सीट। कुल संपत्ति 33 हजार रुपये की।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. आगरा सीट से निर्दल प्रत्याशी अम्बेडकरी हंसू राम के पास 12,963 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
  2. एटा से निर्दल प्रत्याशी कैलाश कुमार के पास 19 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
  3. हाथरस से निर्दल प्रत्याशी रवि कुमार 21 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 4: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. पंचशिला आनंद यूपी रिपब्लिकन पार्टी से खीरी सीट से लड़ रहे हैं। उनके पास कोई (0) संपत्ति नहीं है। 
  2. धौरहरा सीट से आम जनता पार्टी प्रत्याशी आशुतोष पाठक के पास 21 हजार रुपये की संपत्ति है।
  3. बहराइच सीट से राष्ट्र धारक दल प्रत्याशी रिंकू साहनी 25 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. हमीरपुर सीट से अल-हिन्द पार्टी प्रत्याशी धर्मराज के पास 20,500 रुपये की कुल संपत्ति है।
  2. झांसी सीट से अल हिंद पार्टी प्रत्याशी दीपक कुमार वर्मा के पास 22,154 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
  3. फैजाबाद सीट से भारत महापरिवार पार्टी कैंडिडेट अंबरीश देव गुप्ता 32,100 रुपये के मालिक हैं।

 

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: सबसे गरीब 3 कैंडिडेट

  1. प्रतापगढ़ सीट से SUCI(C) प्रत्याशी राम कुमार यादव  कुल1686 रुपये के मालिक हैं।
  2. मछली शहर सीट से निर्दल प्रत्याशी सुभाष 10 हजार रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
  3. मछलीशहर से ही समाज परिवर्तन पार्टी प्रत्याशी उर्मिला के पास कुल 34000 रुपये की संपत्ति है।


ये भी पढ़ें...
लोकसभा चुनाव 2024 फेज 5: UP में इन 5 दिग्गजाें के सामने विरासत बचाने की चुनौती- देखे कहां-कहां होगी वाेटिंग

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
सावधान! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 15 नियम, नुकसान से बचने के लिए अभी जान लें