Mahakumbh 2025: इन चीजों को घर लाने से बढ़ेगा सौभाग्य

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 30, 2024, 03:28 PM ISTUpdated : Nov 30, 2024, 03:30 PM IST
Mahakumbh 2025: इन चीजों को घर लाने से बढ़ेगा सौभाग्य

सार

महाकुंभ 2025 में प्रयागराज से त्रिवेणी जल, पवित्र मिट्टी, और शुद्ध भोग जैसी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है। जानें इन चीजों के लाभ और कैसे ये आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ 2025 न केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, बल्कि आध्यात्मिकता और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर एक बेहतरीन अनुभव भी है। जब आप महाकुंभ से घर लौटें, तो कुछ विशेष चीजें अपने साथ घर ला सकते हैं, जो घर-परिवार के लिए शुभ फल देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

पवित्र त्रिवेणी जल: सकारात्मक ऊर्जा

महाकुंभ में संगम पर स्नान करने के बाद पवित्र त्रिवेणी जल को अपने घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का यह जल दिव्य ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। घर में इस जल का छिड़काव करने से निगेटिव एनर्जी समाप्त होती है। धार्मिक कार्यों, जैसे पूजा और हवन में इस जल का यूज शुभ फलदायक होता है।

पवित्र मिट्टी: ग्रह दोषों को समाप्त करने का उपाय

महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम के तट की मिट्टी को घर लाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि प्रयागराज की भूमि पर अमृत की बूंदें गिरी थीं। इस मिट्टी को घर में रखने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। यह मिट्टी ग्रह दोषों को समाप्त करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।  इसे पूजा के स्थान पर रखकर नियमित पूजा करें। वास्तु दोष वाले स्थान पर रखें। इस मिट्टी से तिलक लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

शुद्ध भोग

महाकुंभ में विभिन्न मंदिरों में अर्पित किया गया भोग और वहां की पारंपरिक प्रसाद सामग्री को घर लाना भी शुभ होता है। यह भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद होता है, जिसे घर लाना सौभाग्य लाता है। इसे खाने से मन की शुद्धि और आत्मिक शांति मिलती है। इसे परिवार के सभी सदस्यों में बांटने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसे घर लाकर पूजा के बाद ग्रहण करें। इसे यात्रा से लौटते समय सही तरीके से पैक करके लाएं ताकि यह खराब न हो।

ये भी पढें- महाकुंभ 2025: कैसे खोलें अपनी दुकान? जानिए लाइसेंस लेने का पूरा प्रोसेस

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?