mynation_hindi

Women's Day 2025 पर बड़ा धमाका! सरकार देगी डबल रकम, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 05, 2025, 11:32 AM IST
Women's Day 2025 पर बड़ा धमाका! सरकार देगी डबल रकम, जानें किसे मिलेगा फायदा?

सार

International Women's Day 2025: महिला दिवस 2025 पर महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा बंपर तोहफा। सरकार दो महीने की किस्त एक साथ खातों में भेजेगी। जानें पूरी डिटेल्स।

Women's Day 2025: भारत में महिलाओं की भूमिका दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, चाहे राजनीति हो या सामाजिक बदलाव। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारें भी महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आ रही हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने महिला दिवस 2025 के मौके पर लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है।

महिलाओं को एक साथ 3,000 रुपये मिलेंगे!
महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि लाडकी बहिन योजना की दो महीने की फरवरी और मार्च की किस्त 8 मार्च से पहले लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं, यानी इस बार उन्हें सीधे 3,000 रुपये मिलेंगे।

महिला दिवस पर कई योजनाएं होंगी लॉन्च (Women's Day)

  1. महाराष्ट्र के अलावा झारखंड सरकार भी मंईयां सम्मान योजना की किस्त 8 मार्च को जारी कर सकती है।
  2. दिल्ली में बीजेपी सरकार ने महिला समृद्धि योजना की घोषणा की है, जिसमें हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।
  3. कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए नई योजनाएं लॉन्च की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें... क्या गिर के शेर अब सुरक्षित नहीं? जानिए उनके लिए Modi सरकार की नई योजना!

लड़की बहन योजना से फर्जी आवेदनों की हुई जांच, कई नाम हटाए गए
हालांकि, लड़की बहन योजना के तहत कई फर्जी आवेदन भी सामने आए हैं। सरकार ने ऐसे लाभार्थियों की लिस्ट से नाम हटाने शुरू कर दिए हैं। जिन महिलाओं ने गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठाया है, उनसे राशि की वसूली भी की जाएगी।

कौन ले सकता है लड़की बहन योजना का लाभ?
यदि आप महाराष्ट्र की महिला नागरिक हैं और सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक मानदंडों को पूरा करती हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम!
महिला दिवस 2025 पर सरकार की ये पहल महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। यदि आप भी इस योजना से जुड़ी हैं, तो अपने बैंक खाते की जानकारी चेक करें और सरकार के इस उपहार का लाभ उठाएं!

यह भी पढ़ें... EPFO और ITR की डेडलाइन करीब – क्या आपने ये 3 जरूरी काम कर लिए? नहीं किया, तो जल्दी करें, वर्ना...

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विश्वस्य वृत्तांत: 15 वर्षों से संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का अद्वितीय प्रयास
IMAX Surat Launch: राजहंस सिनेमा ने रचा इतिहास, सूरत को मिला भारत का सबसे बड़ा आईमैक्स मल्टीप्लेक्स