
MP Board 10th, 12th Result 2024 Latest News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजें घोषित कर सकता है। MP बोर्ड दोनों ही क्लासों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर घोषित करेगा। छात्र अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करके मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) का 10वीं और 12वीं के परिणाम चेक कर पाएंगे।
MP Board की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल 2024 को समाप्त हो चुका है। वर्तमान में छात्रों के परिणामों का सत्यापन और तैयारी की जा रही है।अब इसका परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा है। अभ्यर्थी यह जानने के लिए बेकरार है कि आखिर कब तक MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा।
MP Board Result के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की ये है पात्रता
यदि कोई छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 3 विषयों में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे। 3 से कम विषयों में फेल होने पर छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अधिकृत होगा।
कब आयोजित हुई थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं
इस साल MP की 10वीं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (HSC) 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गईं थीं। बोर्ड की कापियां 10 अप्रैल 2024 को जांचने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव की वजह से बोर्ड का रिजल्ट अटका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक एमपी बाेर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
MP बोर्ड का 10 वीं व 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करे?
ये भी पढ़ें...
UP बोर्ड रिजल्ट 2024: UPMSP इस दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखे Latest अपडेट
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।