UP बोर्ड रिजल्ट 2024: UPMSP इस दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखे Latest अपडेट

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 15, 2024, 12:55 PM IST
UP बोर्ड रिजल्ट 2024: UPMSP इस दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखे Latest अपडेट

सार

UP बोर्ड एग्जाम 2024 रिजल्ट : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2024 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। ये घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। 

UP Board Result 2024 Latest News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2024 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। ये घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। 

UP बोर्ड की कापियाें का मूल्यांकन हो चुका है पूरा
UP बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तय समय से एक दिन पहले ही कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियां 31 मार्च 2024 तक जांची जानी थीं, लेकिन यूपी बोर्ड के शिक्षकों ने यह काम 30 मार्च 2024 को पूरा कर लिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल हुए हैं, वे अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

UP बोर्ड 2024 में 55 लाख बच्चों ने दिया है एग्जाम (UP Board Result 2024 Latest News)
UP बोर्ड रिजल्ट 2024 जल्द ही UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 29 लाख और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 25.77 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UP बोर्ड रिजल्ट 2024 इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक परिणाम की तारीख और समय पर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड 25 अप्रैल 2024 को नतीजे घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों के बजाय आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर रिजल्ट अपडेट का इंतजार करें।

UP बोर्ड एग्जाम 2024 का 10वीं, 12वीं का परिणाम कैसे जांचें?
स्टेप 1- UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर UP बोर्ड रिजल्ट 2024 का लिंक दिखाई देगा। आप जिस कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस क्लास के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आपकी स्क्रीन पर जो पेज खुलेगा, उसमें रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें...
बीएड बंद, अब ITEP कोर्स से 4 साल में बने टीचर, जानें आईटीईपी के लिए फीस-अप्लाई और लास्ट डेट की जानकारी

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?