mynation_hindi

MSBSHSE 10वीं का रिजल्ट 2024 जारी- कौन हुआ पास-कौन हुआ फेल- रिजल्ट लिंक कब होगा एक्टिव?- देखें पूरा डिटेल

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 27, 2024, 12:13 PM IST
 MSBSHSE 10वीं का रिजल्ट 2024 जारी- कौन हुआ पास-कौन हुआ फेल- रिजल्ट लिंक कब होगा एक्टिव?- देखें पूरा डिटेल

सार

MSBSHSE Maharashtra 10th Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) पुणे ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पास परसेंटेज और अन्य डिटेल्स का भी खुलासा कर दिया है। SSC रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएगा। कुल 95.81 प्रतिशत छात्रों ने एग्जाम क्रैक किया है।

बीते दो सालों से बेहतर है इस बार का MSBSHSE का रिजल्ट
एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  साल 2023 में कुल 93.83 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। जो 2022 के रिजल्ट की तुलना में 3.18 प्रतिशत कम था। वर्ष 2024 में 95.81 परसेंट छात्रों ने 10वी एग्जाम पास किया है। जो बीते दो सालों से बेहतर है।

महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए फालों करे ये स्टेप

  • आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 2024' लिंक चुनें।
  • रोल नंबर, माता का नाम जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • महाराष्ट्र कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम सबमिट करें और डाउनलोड करें।

95.81 परसेंट बच्चों ने पास की 10वीं की परीक्षा
MSBSHSE Maharashtra SSC 10th Result 2024 : 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को खत्म हुई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। MSBSHSE Maharashtra SSC 10th में 95.81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के स्कोरकार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, ग्रेड, स्कूल का नाम,  रिजल्ट की स्थिति, CGPA, हर सब्जेक्ट में प्राप्त ग्रेड, थ्यौरी सब्जेक्ट में स्पेशल ग्रेड और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में स्पेशल ग्रेड का डिटेल अंकित होगा। Maharashtra Board 10th Result 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें...
Maharashtra Board SSC Result 2024: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगी ये विशेष सुविधा- SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

PREV
Read more Articles on