Maharashtra Board SSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 27 मई 2024 को10वीं  क्लास का रिजल्ट कुछ ही देर में  जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल महाराष्ट्र SSC 10वीं का रिजल्ट 2 जून 2023 को घोषित किया गया था। बोर्ड ने महाराष्ट्र SSC 10वीं का एग्जाम 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित कराया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in से अपना एग्जाम रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

MSBSHSE में फेल होने वाले छात्रों को मिलेगी ये सुविधा
MSBSHSE बोर्ड एक या 2 सब्जेक्टों में  फेल होने वाले छात्रों के लिए महाराष्ट्र कक्षा 10वीं SSC सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 का आयोजन करेगा। महाराष्ट्र SSC सप्लीमेंट्री एग्जाम डिटेल आज रिजल्ट की घोषणा के साथ ही घोषित कर दिए जाएंगे। 2023 में कोंकण जिला 98.11% के हाईएस्ट नंबर से पास कर पहला स्थान प्राप्त किया था। कोल्हापुर- 96.73%, पुणे- 95.64%, मुंबई- 93.66%, और औरंगाबाद- 93.25%, अमरावती- 93.22%, नासिक- 92.67%, लातूर- 92.67%, और नागपुर 92.05% का नंबर उसके बाद था। 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को SMS से चेक करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप

  • 1. अपने मोबाइल फोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें।
  • 2. MHSSC टाइप करें और स्पेस दें, और फिर सीट नंबर टाइप करें।
  • 3.  इस SMS को 57766 पर फारवर्ड कर दें। कुछ देर बाद मैसेज आ जाएगा।

 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 और कैसे चेक करें? 
छात्र महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in एवं results.gov.in पर भी जाकर चेक किया जा सकता है।

Maharashtra Board 10th Result 2024 के स्कोरकार्ड पर क्या-क्या होंगे डिटेल?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के स्कोरकार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, ग्रेड, स्कूल का नाम,  रिजल्ट की स्थिति, CGPA, हर सब्जेक्ट में प्राप्त ग्रेड, थ्यौरी सब्जेक्ट में स्पेशल ग्रेड और प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में स्पेशल ग्रेड का डिटेल अंकित होगा। Maharashtra Board 10th Result 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 


ये भी पढ़ें...
PM मोदी ने इस महिला के लिए लिखा, "भारत को आप पर गर्व है"- कौन हैं पायल कपाड़िया जिनकी चारों ओर हो रही चर्चा?