NEET UG 2024: MBBS में एडमिशन के लिए कट ऑफ क्या होगा- कब आएगी Answer Key-OMR रिस्पॉन्स शीट?

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 8, 2024, 5:55 PM IST
Highlights

National Eligibility cum Entrance Test: मेडिकल की पढ़ाई करके एक सफल चिकित्सक बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंटों को सबसे पहले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) एग्जाम क्लीयर करना पड़ता है।

National Eligibility cum Entrance Test: मेडिकल की पढ़ाई करके एक सफल चिकित्सक बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंटों को सबसे पहले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) एग्जाम क्लीयर करना पड़ता है। बिना नीट एग्जाम क्वालीफाई किए कोई भी MBBS जैसी मेडिकल स्टडी के लिए एडमीशन नहीं पा सकता। इस बार किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं? MBBS के लिए कितने परसेंट मार्क्स जरूरी हैं? 

NEET UG 2024 एग्जाम में इस बार कितने स्टूडेंट हुए शामिल?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NEET UG 2024 का एग्जाम 05 मई 2024 को पेन पेपर मोड में करा चुका है। 5 मई को देशभर के 571 शहरों में स्थित 4750 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसके अलावा देश के 14 शहरों में भी एग्जाम आयोजित हुए थे। इसमें 24 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

NEET UG 2024 का कब आएगा रिजल्ट?

  • NTA के टाइम टेबल के अनुसार नीट यूजी (NEET UG) का रिजल्ट 14 जून 2024 को आएगा।
  • इससे पहले आंसर की (Answer Key) और OMR रिस्पॉन्स शीट जारी होगा।
  • हालांकि NTA ने अब तक आन्सर-की को लेकर कोई डेट एनाउंस नहीं की है।
  • कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  • साथ ही प्रोविनजल आन्सर-की पर ऑब्जेक्शन भी रजिस्टर्ड कर सकेंगे। 
  • उसके बाद NTA फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।
  • अपडेट्स के लिए कैंडिडेट को डेली ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना चाहिए।

 

NEET UG 2024 : कितनी है MBBS में सीटें?
NEET UG 2024 स्कोर के आधार पर 612 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक MBBS सीटों पर एडमीशन होंगे। इसी तरह  26,949  BDS सीटें, 52,720 आयुष सीटें, 603 BVSC (पशु चिकित्सा) और AH, 1,899 एम्स सीटें और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन मिलेगा। सरकारी कॉलेजों की 55, 880 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।

NEET UG 2024 Cutoff के लिए जरूरी परसेंट 
MBBS में एडमीशन के लिए मिनिमम नंबर प्राप्त करना जरूरी होता है। NEET UG 2024 पासिंग मार्क्स और Cut off  पर निर्भर करता है। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को MBBS में एडमीशन के लिए मिनिमम कटऑफ परसेंटाइल 50% और SC/ST और दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेटों को 40 % रिजल्ट तय किया जाता है।

NEET UG 2023 का क्या था कट ऑफ परसेंटज?
NEET UG 2023 का MBBS के लिए Cut off  स्कोर 720 में से 137 और कट ऑफ 50 परसेंटाइल था वहीं EWS&PH और You are category के लिए 136-121 और 45 पर्सेंटाइल था। OBC कैटेगरी का पर्सेंटाइल 40 था।

click me!