mynation_hindi

Important news: पीएम किसान सम्मान निधि लेने से पहले अवश्य जान ले ये रूल- कानून पचड़े में फंसे तो पड़ेगा पछताना

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 14, 2024, 06:15 PM IST
Important news: पीएम किसान सम्मान निधि लेने से पहले अवश्य जान ले ये रूल- कानून पचड़े में फंसे तो पड़ेगा पछताना

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से पहले सरकार ने e-KYC और भू सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि किसान सम्मान निधि का लाभ एक परिवार में कितने लोगों को मिल सकता है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की नियत से शुरू की गई केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का लोग इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के आखिरी या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में सम्मान निधि का पैसा किसानों के एकाउंट में सीधे क्रेडिट किया जा सकता है। सरकार ने अगली किस्त लेने के लिए e-KYC और भू सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि किसान सम्मान निधि का लाभ एक परिवार में कितने लोगों को मिल सकता है, नहीं तो हम बताते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: परिवार के कितने सदस्य ले सकते हैं लाभ?
पीएम किसान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण रूल है कि परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ मिलता है। यदि कभी परिवार का दूसरा सदस्य इस योजना का लाभ पाने के लिए अप्लाई करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। साथ ही उसे योजना में मिले लाभ यानी कि जारी की गई राशि को भी वापस करना होता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार सभी किसानों का इकट्ठा कर रही है डिटेल
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कोई भी किस्त केवल उसी लाभार्थी को दी जाती है, जिसने अपने आधार डिटेल्स दर्ज किए होंगे। ऐसे में सरकार के पास सभी आधार का डेटाबेस होता है। जिससे पता चल जाता है कि एक परिवार में कितने लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ईकेवासी और भू सत्यापन हुआ जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि का कई लोग गलत तरीके से ले रहे हैं। इसकी कंप्लेन मिलने के बाद से ही सरकार ने अगली किस्त देने से पहले ईकेवाईसी और भू सत्यापन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। बिना इन दोनों को पूरा कराए अगली किस्त नहीं मिलने वाली है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसी भी समस्या के लिए यहां करें संपर्क
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम से संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए भी कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। 

 

ये भी पढ़ें...
PM Kisan Nidhi Yojana की 17वीं किस्त के लिए जरूर करा ले ये 4 काम

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विश्वस्य वृत्तांत: 15 वर्षों से संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का अद्वितीय प्रयास
IMAX Surat Launch: राजहंस सिनेमा ने रचा इतिहास, सूरत को मिला भारत का सबसे बड़ा आईमैक्स मल्टीप्लेक्स