mynation_hindi

PM Matru Vandana Yojana: इस खास स्कीम में महिलाओं को मिलता है फायदा- अप्लाई के लिए फालों करें ये 9 स्टेप

Surya Prakash Tripathi |  
Published : May 11, 2024, 06:28 PM ISTUpdated : May 11, 2024, 06:29 PM IST
PM Matru Vandana Yojana: इस खास स्कीम में महिलाओं को मिलता है फायदा- अप्लाई के लिए फालों करें ये 9 स्टेप

सार

PM Matru Vandana Yojana 2024: केंद्र सरकार की ओर से संचालित पीमए मातृवंदन योजना को और मजबूत करने की ओर कदम उठाया गया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू हुई इस योजना का सीधा आर्थिक लाभ महिलाओं को मिलता है। 

PM Matru Vandana Yojana 2024: केंद्र सरकार की ओर से संचालित पीमए मातृवंदन योजना को और मजबूत करने की ओर कदम उठाया गया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू हुई इस योजना का सीधा आर्थिक लाभ महिलाओं को मिलता है। सरकार इसमें महिलाओं के एकाउंट में 5000 रुपए  भेजती है। क्या आपको पता है कि इस योजना का लाभ किसे और कब मिलता है? 

PM Matru Vandana Yojana 2024: प्रेग्नेंट महिलाओं को कितनी मिलती है मदद?
केंद्र सरकार की ओर से संंचालित पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रेग्नेंट महिलाओं को फाईनेंसियल मदद के लिए 5000 रुपये सीधे सेविंग एकाउंट में डालती है। वर्ष 2017 में यह स्कीमी विशेष तौर पर फाईनेंसियल वीक महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई है। केंद्र सरकार 5000 रुपए की इस स्कीम को 3 किस्तों में  प्रेग्नेंट महिलाओं  के सेविंग एकाउंट में भेजती है।  

PM Matru Vandana Yojana 2024: कब आता है एकाउंट में पैसा?
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक पीएम मातृ वंदन योजना की पहली किस्त के तहत सरकार 1000 रुपए प्रेग्नेंट महिलाओं के एकाउंट में तब भेजती है, जब महिलाएं इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन कराती हैं। दूसरी किस्त 2000 रुपए की होती है, जो प्रेग्नेसीं पीरियड के 6 माह पूरे होने के बाद एकाउंट में आता और आखिरी किस्त 2000 रूपए की बच्चों के जन्म के बाद एकाउंट में आती है। 

PM Matru Vandana Yojana 2024: कैसे करें अप्लाई?

  1. पीएम मातृ वंदन योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं की उम्र 19 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  2. स्कीम के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना होगा।
  3. फिर सिटीजन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. आगे मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटिफाई वेरीफाई करें।
  5. इसके बाद आपको डाटा एंट्री पर क्लिक करके बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद आपको योजना में आप किस बच्चे के लिए आवेदन ले रहे हैं पहला या दूसरा उसकी जानकारी डालनी होगी।
  7. फिर आधार कार्ड नंबर, डेट ऑफ बर्थ, उम्र और कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी।
  8. इसके बाद मोबाइल नंबर और एक आईडी प्रूफ के साथ एड्रेस प्रूफ जमा करना होगा।
  9. आखिर में दी गई सब जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।
     

 
ये भी पढ़ें...
चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर का क्या है किराया?- हेलीपैड पर पहुंचने की टाइमिंग से लेकर जाने सब कुछ

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विश्वस्य वृत्तांत: 15 वर्षों से संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का अद्वितीय प्रयास
IMAX Surat Launch: राजहंस सिनेमा ने रचा इतिहास, सूरत को मिला भारत का सबसे बड़ा आईमैक्स मल्टीप्लेक्स