
SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए अप्लाई प्रॉसेस भी शुरू कर दिया गया है, जो 08 अगस्त 2024 तक चलेगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट SBI की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट 08 अगस्त 2024 तक एक से अधिक पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन एवं अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती कांट्रैक्ट बेस्ट पर की जाएगी। SBI के अनुसार 1040 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर को 5 साल के कांट्रैक्ट बेस पर सेलेक्ट किया जाएगा।
SBI SCO भर्ती 2024 में किस पोस्ट के लिए निकली है वैकेंसी?
SBI SCO भर्ती 2024 के लिए क्या है क्वालिफिकेशन?
पोस्ट के अनुसार कैंडिडेटों के पास MBA/PGDM/PGDBM/ ग्रेजुएशन/मास्टर/MMS/ME/M.Tech/BE/B.Tech/CA/CFA की डिग्री के साथ एक्सपीरियंस भी होना अनिवार्य है।
एज लिमिट कितनी तय की गई है?
SBI SCO भर्ती 2024 भर्ती के लिए मिनिमम एज लिमिट 23 और मैक्सिमम 50 वर्ष (वैकेंसी पोस्ट के अनुसार) निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के लिए एज लिमिट में रूल के अनुसार छूट मिलेगी।
SBI SCO भर्ती 2024 के लिए कितनी लगती है फीस?
जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेटों को 750 रुपए फीस देनी है। अन्य रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए कोई फीस नहीं है यानि वह नि:शुल्क अप्लाई कर सकते हैं।
SBI SCO भर्ती 2024 में सेलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
SBI SCO भर्ती 2024 में सेलेक्शन के बाद कैंडिडेटों को पोस्ट के अनुसार मिनिमम 20.50 लाख रुपए से 66 लाख रुपए सालाना CTC अपर रेंज तक दिया जाएगा।
एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के लिए फॉलों करें ये 5 स्टेप
SBI SCO भर्ती 2024 में अप्लाई करने के लिए ध्यान रखें ये 10 बातें
SBI SCO भर्ती 2024 में क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?
एसबीआई की इस वैकेंसी में कैंडिडेटों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
इस क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जाने कब से होगा लागू
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।