SBI की ये स्कीम महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर- बिना गारंटी के मिल रहा इतना लोन- यहां जाने पूरा प्रॉसेस

By Surya Prakash TripathiFirst Published Jun 15, 2024, 10:43 AM IST
Highlights

SBI Stree Shakti Yojana 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है। जिसका नाम  SBI Stree Shakti Yojana है।

SBI Stree Shakti Yojana 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है। जिसका नाम  SBI Stree Shakti Yojana है। यदि कोई महिला स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहती हैं या अपने बिजनेस को आगे बढ़ना चाहती हैं, तो स्त्री शक्ति योजना उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कम इंटरेस्ट रेट पर SBI 25 लाख रुपए तक का लोन दे रही है। इसमें से 2 लाख रुपए तक के लोन पर फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट का 0.5% कम ब्याज देना होगा। आईए जानते हैं इस योजना के अन्य लाभ, अप्लाई प्रॉसेस और जरूरी डाक्यूमेंट के बारे में। 

SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 के तहत कितने लोन के लिए नहीं लगती कोई गारंटी?
SBI स्त्री शक्ति योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित एक तरह की लोन पैकेज स्कीम है। जिसमें कोई महिला अपने कारोबार को बढ़ाने या नया कारोबार शुरू करने के लिए 50,000 से लेकर 25 लाख रुपए तक की फाईनेंसियल सहायता लोन के रूप में ले सकती है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी के मिलेगा, उससे अधिक के लिए महिला को गारंटी देनी पड़ेगी। 

अन्य बैंकों की अपेक्षा SBI से स्त्री शक्ति योजना का लोन लेना क्यो हैं बेहतर?
SBI स्त्री शक्ति योजना का यूं तो इसका इंटरेस्ट रेट बहुत नामिनल रखा गया है, लेकिन अप्लाई करने वाली महिला के सिविल स्कोर और प्रोफाइल पर इसका इंटरेस्ट रेट निर्भर करती है। वैसे तो केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बडौदा आदि बैंक भी स्त्री शक्ति पैकेज योजना को चलाते हैं, परंतु  SBI से इस योजना का लाभ लेना आसान काफी आसान है। 

SBI स्त्री शक्ति स्कीम की विशेषताएं एवं लाभ

  • 1. SBI स्त्री शक्ति स्कीम में एक महिला कारोबारी को 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। 
  • 2. अगर फीमेल कैंडिडेट 2 लाख रुपए या इससे अधिक का लोन लेती है तो उसे 0.5% कम ब्याज देना पड़ता है।
  • 3. इस योजना का लाभ शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाएं उठा सकती हैं। 
  • 4.इस योजन के तहत 5 लाख रुपए तक के लोन पर महिलाओं को कोई कॉलेटरल नहीं देना पड़ता।
  • 5. इस योजना के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर से लेकर कपड़ा करोबार तक के लिए लोन मिलता है। 

 

SBI स्त्री शक्ति स्कीम के लिए पात्रता

  • SBI स्त्री शक्ति स्कीम के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • एप्लीकेंट महिला की उम्र मिनिमम 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • महिला यदि किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पार्टनर है तो उसके पास मिनिमम 51% शेयर कैपिटल होनी चाहिए।
  • एप्लीकेंट महिला को अपने राज्य के उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए।
  • किसी भी सर्विस सेक्टर से जुड़ी महिलाएं या आर्किटेक्ट, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।

 

SBI Stree Shakti Yojana जरूरी डाक्यूमेंट 

  • बिजनेस प्लान तथा प्राफिट एंड लॉस स्टेटमेंट।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी प्रूफ।
  • इनकम सार्टिफिकेट।
  • बैंक एकाउंट स्टेटमेंट।
  • यदि कंपनी में पार्टनर है तो उसके डाक्यूमेंट।
  • पिछले 2 साल का ITR।
  • कंपनी डायरेक्टरों, पार्टनर्स और प्रमोटर के नाम, कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी। 
  • बैंक एकाउंट नंबर।
  • मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

 

SBI Stree Shakti Yojana में अप्लाई कैसे करें?

  1. सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक(SBI) की नियरेस्ट ब्रांच में जाकर स्त्री शक्ति योजना की जानकारी लें।
  2. बैंक ब्रांच में ही स्त्री शक्ति योजना लोन का एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा।
  3. फॉर्म को फिल करने से पहले ध्यान से पढ़ें। फिर डिटेल फिल करके डाक्यूमेंट के साथ फार्म बैंक में जमा कर दें। 
  4. आपके डाक्यूमेंट को बैंक वेरीफाई कराएगा और पात्र होने पर लोन मंजूर हो जाएगा। 
  5. लोन मंजूर होने के 24 से 48 घंटे के अंदर संपूर्ण राशि आपके एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

 

किन-किन इंडस्ट्रीज के लिए SBI Stree Shakti Yojana में मिलता है लोन?

  1. कपड़ा सिलाई कढ़ाई।
  2. उर्वरक खाद की बिक्री
  3. कुटीर उद्योग
  4. साबुन- डिटर्जेंट उद्योग
  5. ब्यूटी पार्लर
  6. कॉस्मेटिक आइटम 
  7. चिस्प पापड़ उद्योग
  8. जूता-चप्पल मेकिंग उद्याेग
  9. फार्मिंग उद्योग
  10. दूध पनीर कारोबार
  11. अगरबत्ती निर्माण। 


ये भी पढ़ें...
UGC NET एडमिट कार्ड 2024 जारी- कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट- कितनी पाली में होगा एग्जाम?- यहां जाने सब कुछ

 

click me!