mynation_hindi

UGC NET एडमिट कार्ड 2024 जारी- कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट- कितनी पाली में होगा एग्जाम?- यहां जाने सब कुछ

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jun 15, 2024, 09:52 AM IST
UGC NET एडमिट कार्ड 2024 जारी- कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट- कितनी पाली में होगा एग्जाम?- यहां जाने सब कुछ

सार

UGC NET Admit Card 2024 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून की देर रात जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in से UGC NET 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून की देर रात जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in से UGC NET 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET जून 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेटों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट आफ बर्थ के माध्यम से वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

83 सब्जेक्टों की 2 पालियों में कराई जाएगी परीक्षा
UGC NET जून 2024 एग्जाम 18 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। 42 सब्जेक्टों के लिए यूजीसी नेट सुबह की पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच परीक्षा आयोजित कराएगा और 41 विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने के अनुसार दोनों पेपर 3-3 घंटे के होंगे। दोनों पेपर में आब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल क्वेश्चन (MCQ) होते हैं। कुल 150 क्वेश्चन पूछे जाते हैं, जिसमें पेपर 1 में 50  क्वेश्चन और पेपर 2 में 100 क्वेश्चन होते हैं। परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

यूजीसी नेट जून 2024 हॉल टिकट जारी
यूजीसी ने जून 2024 परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा हॉल टिकट होस्ट कर रही है।

UGC NET एडमिट कार्ड 2024  हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
  • 2. होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • 3. अगली विंडो पर, UGC NET आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें
  • 4. UGC NET एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें

 

UGC NET एडमिट कार्ड 2024 
UGC चीफ एम जगदीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात  एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। NTA आज रात तक UGC-NET एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 


ये भी पढ़ें...
इस शहर से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस हुई बंद, जाने वजह

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार! जानें इसकी खासियत, रूट और चुनौतियां
सावधान! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 15 नियम, नुकसान से बचने के लिए अभी जान लें
योगी सरकार की बड़ी सौगात! बेटियों की शादी के लिए अब सरकार देगी आर्थिक मदद! जानें कैसे और कौन ले सकता है लाभ?