
FD Interest Rate: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में सावधि जमा (Fixed Deposits ) पर अपने इंटरेस्ट रेट को रिवाईज किया है। अब यह 333-दिन की FD पर जनरल कस्टमर को 7.4% का विशेष ब्याज ऑफर किया जा रहा है। सीनियर सिटिजंस को समान पीरियड की FD पर 7.9% इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। वहीं सुपर सिटिजंस को इसी पीरियड की FD पर 8.15% प्रति वर्ष ब्याज दिया जाता है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहा FD पर ये इंटरेस्ट रेट?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपनी हर FD के लिए अगल अलग इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रही है। 399-दिन की FD पर रेगुलर कस्टमर को 7.25% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है। सीनियर सिटिजंस को 7.75 प्रतिशत और सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% प्रति वर्ष का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।साथ ही, जब FD पीरियड 181 दिनों से 332 दिनों के बीच होती है, तो इंटरेस्ट रेट 6.35 प्रतिशत होती है। 121-180 दिन की FD पर बैंक प्रति वर्ष 5% ब्याज ऑफर कर रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ये FD प्लान भी है बेस्ट
999 दिन की FD पर जनरल कस्टमर को 6.4%, सीनियर सिटिजंस 6.9% और सीनियर 7.15% इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। जब FD 3 साल के पीरियड का होता है, तो राज्य ऋणदाता नियमित नागरिकों (State lenders regular citizens) को 6.70%, सीनियर सिटिजंस को 7.20% और सुपर सीनियर सिटिजंस को 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। जब FD पीरियड 998 दिनों से लेकर 3 साल से कम के बीच होती है (999 दिनों को छोड़कर जब ब्याज दर 6.4% होती है), तो बैंक रेगुलर कस्टमर को 6.60% ब्याज ऑफर करता है। सीनियर सिटिजंस और सुपर सीनियर सिटिजंस क्रमशः 7.10 और 7.35% प्राप्त करने के हकदार हैं।
कई बैंक स्पेशल पीरियड की FD पर दे रहें अधिक ब्याज
3-10 साल के पीरियड के लिए बैंक 6.5% इंटरेस्ट रेट देता है। ये रेट 2 अगस्त, 2024 से लागू होंगी। इस बीच कई अन्य बैंक हैं जो स्पेशल पीरियड की FD पर अधिक ब्याज दर देते हैं। उदाहरण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिन की FD पर 7.25% इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 400 दिन की FD पीरियड पर 7.25% इंटरेस्ट रेट देता है। HDFC बैंक द्वारा सबसे अधिक ब्याज दर (7.40%) 55 महीने की पीरियड की FD पर दी जाती है।
ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट ऑफरः BSNL सिम अब घर बैठे करें ऑर्डर, 90 मिनट में डिलीवरी, जानिए पूरा प्रॉसेस
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।