बिना AC के गर्मी से कैसे बचे? खुद को कूल रखने के ये है 7 शानदार देशी नुस्खे- कम खर्च में होगा ज्यादा फायदा

By Surya Prakash TripathiFirst Published Apr 15, 2024, 8:51 AM IST
Highlights

AC भले ही गर्मी से राहत पाने का बेहतर तरीका माना जाता हो लेकिन ज्यादा समय तक इसमें रहने पर इसका शारीरिक दुष्प्रभाव भी पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है  कि AC की वजह से श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए हमने बिना AC के गर्मी और हीटवेव से बचने के आराम दायक 7 तरीके खोजे हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। 

How to avoid heatwave:अप्रैल में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन की चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग अभी से बेहाल होने लगे हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से अब एयर कंडीशन (AC) के बिना घर में रहना या फिर सफर करना मुश्किल होना शुरू हो गया है। हालांकि AC भले ही गर्मी से राहत पाने का बेहतर तरीका माना जाता हो लेकिन ज्यादा समय तक इसमें रहने पर इसका शारीरिक दुष्प्रभाव भी पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है  कि AC की वजह से श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए हमने बिना AC के गर्मी और हीटवेव से बचने के आराम दायक 7 तरीके खोजे हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। 

 

1: हमेशा रहें हाईड्रेड
गर्म मौसम के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है दिन भर में खूब पानी पियें। शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ठंडे पानी या हर्बल चाय जैसे पेय पदार्थों का विकल्प चुनें।

 

2: पंखे व क्रॉस-वेंटिलेशन का उपयोग करें
कमरे को ठंडा रखने के लिए क्रास वेंटिलेशन का उपयोग करें। साथ ही कमरे की लंबाई-चौड़ाई के अनुसार एक से अधिक पंखे लगा सकते हैं। घर की विपरीत दिशा में खिड़कियां-दरवाज़े खोलने से एयरफ्लो बढ़ेगा। 

 

3: घर में तेज धूप आने से कैसे रोंके?
सूरज की सीधी धूप घर के तापमान को बढ़ाती है। इसे रोकने के लिए पर्दों, ब्लाइंड्स या शेड्स का उपयोग करें। हल्के रंग के पर्दे या रिफ्लेक्टर खिड़की कोटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

4: काॅटन व लिनेन के कपड़े होंगे लाभदायक
गर्मी के दिनों में कॉटन के ढीलेढाले कपड़ों और बिस्तर का प्रयोग करें। काटन और लिनन उत्कृष्ट विकल्प हैं, क्योंकि वे बेहतर एयरफ्लो और मॉस्चर का एब्जार्व करते हैं।  

 

5: ठंडे पानी से नहाते ही हो जाएंगे फ्रेश
शरीर का तापमान कम करने के लिए गुनगुने या ठंडे पानी से नहाएं। यदि नहाना संभव न हो, तो एक वॉशक्लॉथ को ठंडे पानी से गीला करके कलाई, गर्दन एवं माथे जैसे नाड़ी बिंदुओं पर रखें। ठंडक महसूस होगी।

 

6: भीषण गर्मी में पिए ऐसे पेय हो जाएंगे ताजा
कोेशिश करें कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर या फिर आफिस के अंदर ही रहें। नींबू पानी, गन्ने का जूस, संतरे का जूस पीना गर्मी में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा तरबूज का सेवन करना सीधे ठंडक का एहसास कराता है। 

 

7: बनाएं DIY कूलिंग समाधान बनाएं
गर्मी को मात देने के लिए घरेलू कूलिंग के खुद बनाने के लिए पानी की बोतलों को फ्रीज करें और उन्हें आइस पैक के रूप में उपयोग करें या एक DIY एयर कंडीशनर बनाने के लिए पंखे के सामने बर्फ का एक कटोरा रखें। इमेडटली ठंडक के लिए कुर्सियों या बिस्तरों पर नम तौलिये भी लपेट सकते हैं।

 

AC का उपयोग कम करके कर सकते हैं आर्थिक बचत
AC गर्मी से बचने के लिए प्रभावी उपाय भले ही हो लेकिन ये उपाय भी हीटवेव के दौरान कम प्रभावी नहीं हैं। AC पर डिपेंडेंसी कम करने से ऊर्जा की खपत और इनवायरमेंटल इंपैक्ट को कम करने में मदद मिलती है। इनके जरिए आप भी बिना AC के आराम से रह सकते हैं। 

ये भी पढ़ें...
अब स्टेशन दिखेंगे चकाचक- ट्रेनों बढ़ेंगी ये सुविधाएं- रेलवे ने मास्टर प्लान की यहां से की शुरूआत

click me!