किस राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे ज्यादा? जानें अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों का वेतन कितना?

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published Sep 18, 2024, 12:49 PM IST
Highlights

भारत के मुख्यमंत्रियों की सैलरी में भारी फर्क है। जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा ₹4,10,000 और किसे सबसे कम ₹1,75,000 मासिक वेतन मिलता है। तेलंगाना से लेकर राजस्थान तक, देखें राज्यवार सैलरी की पूरी लिस्ट।

नई दिल्ली। भारत में मुख्यमंत्रियों की सैलरी राज्य के अनुसार काफी अलग होती है। हर राज्य अपने मुख्यमंत्री को विभिन्न सेवाओं और जिम्मेदारियों के आधार पर अलग-अलग वेतन देता है। हम आज आपको अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मासिक वेतन के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए किस राज्य के सीएम को सबसे ज्यादा और किस राज्य के सीएम को सबसे कम सैलरी मिलती है।

किस राज्य के मुख्यमंत्री की सबसे ज्यादा सैलरी?

भारत में सबसे अधिक मंथली सैलरी तेलंगाना के मुख्यमंत्री को मिलती है, उनका मासिक वेतन ₹410,000 है। यह देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अधिक है।

सबसे कम सैलरी किस राज्य के मुख्यमंत्री को मिलती है?

सबसे कम वेतन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को मिलता है, उनकी मंथली सैलरी ₹105,500 है, और नागालैंड के मुख्यमंत्री की सैलरी ₹110,000 प्रति माह है। ये दोनों राज्य अपने मुख्यमंत्रियों को सबसे कम सैलरी देने वाले राज्य हैं। आइए जानते हैं किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की सैलरी कितनी है। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री को देश में सबसे अधिक वेतन मिलता है। उनका मासिक वेतन ₹4,10,000 है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री की मंथली सैलरी ₹3,90,000 है। यह देश में दूसरे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीएम हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी ₹3,65,000 प्रति माह है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ₹3,40,000 की मंथली सैलरी मिलती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंथली पगार ₹3,35,000 है।

गुजरात के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

गुजरात के मुख्यमंत्री की सैलरी ₹3,21,000 प्रति माह है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन ₹3,10,000 है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

हरियाणा के मुख्यमंत्री को ₹2,88,000 की मंथली सैलरी मिलती है।

झारखंड के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

झारखंड के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन ₹2,72,000 है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को ₹2,55,000 प्रति माह सैलरी मिलती है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन ₹2,30,000 है।

पंजाब के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

पंजाब के मुख्यमंत्री को ₹2,30,000 की मंथली सैलरी मिलती है।

गोवा के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

गोवा के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन ₹2,20,000 है।

बिहार के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

बिहार के मुख्यमंत्री को ₹2,15,000 प्रति माह सैलरी मिलती है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की मंथली सैलरी ₹2,10,000 है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को ₹2,05,000 का मासिक वेतन मिलता है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की मंथली सैलरी ₹2,00,000 है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

सिक्किम के मुख्यमंत्री को ₹1,90,000 प्रति माह सैलरी मिलती है।

केरल के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

केरल के मुख्यमंत्री की मंथली सैलरी ₹1,85,000 है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी?

राजस्थान के मुख्यमंत्री को ₹1,75,000 का मंथली सैलरी मिलती है।

ये भी पढें-National Cinema Day 2024: PVR हो या INOX, हर जगह सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा मूवी टिकट, जाने कैसे करें...

click me!