पीएम मोदी के समर्थन में मुंबई में 'मैं भी चौकीदार हूं' कार रैली

Mar 31, 2019, 11:55 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के समर्थन में रविवार को मुंबई में एक कार रैली निकाली गई। इसका मकसद मुंबई में पीएम मोदी के इस अभियान का संदेश पहुंचाना था।' पीएम मोदी दिल्ली में 'मैं भी चौकीदार' टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी देशभर में करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' बयान के बाद पलटवार करते हुए भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ते हुए की थी। इसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।