कुंभ में 10000 सफाई कर्मियों ने एकसाथ लगाई झाड़ू, बनाया विश्व कीर्तिमान

Mar 3, 2019, 1:30 PM IST


प्रयागराज में चल रहे कुंभ में शनिवार को 10,000 सफाईकर्मियों ने एकसाथ सफाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब पांच अलग-अलग जगहों पर इतनी संख्या में कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर झाड़ू लगाई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने कुंभ क्षेत्र के लाल सड़क परेड मैदान, संगम लोअर मार्ग झूंसी, कैलाशपुरी मार्ग दारागंज और संकट मोचन मार्ग नैनी में सफाई अभियान चलाया गया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने एकसाथ झाड़ू लगानी शुरू की। इससे पहले ढाका में एक स्थान पर 7000 लोगों ने सफाई की थी। लेकिन कुंभ में पांच जगहों पर 10 हजार सफाई कर्मचारियों ने एकसाथ पांच स्थानों पर सफाई करके एक कीर्तमान स्थापित किया है।