vuukle one pixel image

2012 में बस्तर में हुई हत्याओं की जांच फर्जी एन्काउंटर की तरफ करते हैं इशारा

Amal Chowdhury  | Published: Dec 11, 2019, 9:52 AM IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 28 जून, 2012 को बीजापुर जिले के सरकेगुडा में एक मुठभेड़ में गोलीबारी कर 17 लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले की न्यायिक जांच न्यायमूर्ति विजय कुमार अग्रवाल ने की। सात साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति विजय कुमार अग्रवाल की न्यायिक जांच की रिपोर्ट के अनुसार इसे माओवादियों के खात्मे के लिए मुठभेड़ बताया गया। सरकेगुडा गांव में 17 लोगों की मौत पर सवाल उठने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था।