कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी विधायक का विवादित बयान

Apr 10, 2019, 3:23 PM IST

बलिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पूरे गांधी परिवार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा तीनो को भ्रष्ट करार दिया। 

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में पूरी तरह असफल व्यक्ति हैं। वह रोड शो करे या होटल शो  कोई फर्क नही पड़ने वाला। 

विधायक ने राहुल गांधी को नर्सरी का छात्र करार दिया और मोदी जी को राजनीति का पीएचडी होल्डर बताया। 

सुरेन्द्र सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने नेहरु पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नाना कबूतर उडाते थे और ये पीए बन जाएंगे तो गिलहरी छोड़ने लगेंगे।  ये लोग होटल और बोतल की राजनीति करने वाले लोग है। ये लोग क्या देश की रक्षा करेंगे। देश का दुर्भाग्य होगा कि राहुल जैसा अक्षम व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री होगा।