Team MyNation | Published: May 13, 2019, 8:26 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अपना अड़ियल रूख दिखाते हैं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में उतरने की इजाजत नहीं दी। शाह की आज पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली थी, जिसे बाद में रद्द करना पड़ा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने के बाद अब आजादी के नायकों और महान व्यक्तित्वों के इतिहास को बदलने की शुरूआत हो गयी है। इसमें सरकार ये बताएगी कि वीर सावरकर देशभक्त नहीं थे बल्कि उन्होंने जेल से निकलने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच बिगड़े रिश्ते फिर सुधरने लगे हैं। दोनों भाईयों के बीच रिश्तों को सुधारने के लिए उनकी बड़ी बहन मीसा भारती ने सेतु का काम किया और दोनों को समझाया। लोकसभा चुनाव के छठे दौर के मतदान के गवाह बीस देशों के पांच दर्जन से ज्यादा प्रतिनिधि भी बने। इन प्रतिनिधियों ने लोकतंत्र का पर्व भी देखा और इसे सराहा भी। इन प्रतिनिधियों ने इतने बड़े स्तर पर चुनाव को संचालित कराने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ भी की।