बंगाल में भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के घर में तोड़फोड़

Apr 19, 2019, 5:48 PM IST

पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के बंडेल स्थित आवास पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया। घर का सभी सामान तोड़ दिया गया है। भाजपा ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है। यह हमला भाजपा के ही लोगों द्वारा किए जाने के सवाल पर लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता ने ऐसा किया होगा तो मैं कार्रवाई करूंगी। टीएमसी के लोगों ने आज मेरे घर पर हमला किया है। मैं पुलिस  सुरक्षा की मांग करती हूं। ऐसा  लगता है कि हमें पुलिस सुरक्षा के साथ रहना होगा।'