mynation_hindi

अल्का लांबा के आप से इस्तीफा देने से चंद्रयान के इतिहास रचने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Published : Sep 06, 2019, 06:27 PM IST

नई दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

नई दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी नेतृत्व से अरसे से नाराज चल रही थीं। चार दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद ये ही ये अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी। भारत बस एक दिन बाद अंतरिक्ष में इतिहास रचने की तैयारी में है क्योंकि चंद्रयान-2 चांद पर उतरेगा। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रमा में भेजा गया चंद्रयान-2 के विक्रम के भीतर से रोवर प्रज्ञान 7 सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच बाहर निकलेगा। शनिवार सुबह 1:55 बजे जब चंद्रयान का लैंडर विक्रम चांद पर कदम रखेगा. बिहार में राष्ट्रीय जनता के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके समधी चंद्रिका राय के बीच पारिवारिक रिश्तों की दूरी अब राजनीति में भी दिख रही है। लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की चंद्रिका राय की बेटी के साथ विवाह हुआ था, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में दूरियां बढ़ गई थी। अब चंद्रिका राय की राजद से भी दूरी बढ़ती ही जा रही है और अभी तक चंद्रिका राय ने राजद का अपना सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। जबकि वह राजद के विधायक हैं।

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे 00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष