Unnao Rape Case: कोर्ट ने BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को दिया दोषी करार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mahima Singh  | Published: Dec 17, 2019, 12:04 PM IST

अपहरण और बलात्कार के मामले में दिल्ली कोर्ट द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सोमवार को दोषी करार दिया गया. अगस्त 2019 कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।17 साल से उन्नाव के विधायक रहे सेंगर को पिछले साल जून 2017 में उत्तर प्रदेश के जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि सेंगर ने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट की, जब वह 11 साल की थी, तब उसे उसके घर में कैद कर लिया, उसे पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर किया और यहां तक आवाज उठाई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।