बरसात को तरसे किसान, सूख रहे हैं खेत

Team MyNation  | Published: Jun 11, 2019, 2:57 PM IST

चरखी दादरी। हरियाणा की चरखी दादरी में पानी की कमी के कारण खेत सूखते जा रहे हैं। दादरी जिला में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसका सीधा असर खेतो की फसल पर पड़ रहा है। मौसमी बारिश न होने के कारण तपिश का असर फसलों पर भी देखा जा रहा है। जायद की फसल सूख रही है। जिसके कारण किसान परेशान हैं।