कर्नाटक में भाजपा की जीत से कांग्रेस में नेताओं के बढ़ते इस्तीफों तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

May 24, 2019, 8:48 PM IST

दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में जिस तरह बीजेपी ने जीत हासिल की। वह ऐतिहासिक है। कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी ने 25 सीटें जीत ली। उसे 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल हुए। इस जीत ने कर्नाटक में बीजेपी के पैर जमा दिये हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है क्योंकि इस बार के चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि बीजेपी सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी नहीं रह गई है। बीजेपी का प्रदर्शन अब त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे पूर्वी भारत के इलाकों में भी सुधर गया है। स्मृति ईरानी महिला सांसदों में सबसे बड़ी विजेता बन कर उभरी हैं। यही नहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम में उत्तर प्रदेश में आधी आबादी ने भी बाजी मारी है। हालांकि इस बार महिला सांसदों की संख्या लोकसभा में घटी है। लेकिन यूपी में 11 महिला सांसद संसद की दहलीज पर पहुंचने में कामयाब रही। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली है। अखिलेश यादव द्वारा पार्टी का नेतृत्व संभालने के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। असल में अखिलेश की हार पीछे सबसे बड़ा कारण अपने पिता और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की उस सलाह की अनदेखी माना जा रहा है।